फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Punjab ›   Jalandhar News ›   Activa rider hit youth crossing road, leg broken

सड़क पार कर रहे युवक को एक्टिवा सवार ने टक्कर मारी, टांग टूटी

Thu, 03 Sep 2020 03:42 PM IST
Punjab Bureau पंजाब ब्‍यूरो
Updated Thu, 03 Sep 2020 03:42 PM IST
विज्ञापन
Activa rider hit youth crossing road, leg broken
कपूरथला-श्री गोइंदवाल साहिब मार्ग पर गांव खीरांवाली में सड़क पार कर रहे युवक को एक्टिवा सवार ने टक्कर मार दी। इस हादसे में युवक की दाईं टांग टूट गई। परिजनों ने उसे इलाज के लिए जालंधर के निजी अस्पताल में भर्ती कराया है। थाना फतूढींगा पुलिस ने एक्टिवा सवार के खिलाफ लापरवाही से वाहन चलाने का केस दर्ज किया है। चरणजीत सिंह पुत्र जागर सिंह निवासी गांव उच्चा बेट ने थाना फतूढींगा पुलिस को शिकायत में बताया कि वह गांव खीरांवाली में पड्डा टेंट हाउस में काम करता है। 21 अगस्त को मालिक गुरमेज सिंह पुत्र सरबन सिंह के साथ सड़क पार कर रहा था। इस दौरान कपूरथला की ओर से आ रहे एक्टिवा चालक गुरदेव सिंह पुत्र अजीत सिंह निवासी जहांगीरपुर खीरांवाली ने उसे टक्कर मार दी। जिस कारण उसकी दाईं टांग टूट गई। पुलिस जांच कर रही है।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed