{"_id":"67d91377b9054db7eb0a1bca","slug":"accused-arrested-after-complaint-of-rape-of-minor-in-jalandhar-victim-used-to-work-as-a-cleaner-in-house-2025-03-18","type":"story","status":"publish","title_hn":"Punjab: जालंधर में नाबालिग से दुष्कर्म की शिकायत के बाद आरोपी गिरफ्तार, मकान में सफाई का काम करती थी पीड़िता","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Punjab: जालंधर में नाबालिग से दुष्कर्म की शिकायत के बाद आरोपी गिरफ्तार, मकान में सफाई का काम करती थी पीड़िता
Tue, 18 Mar 2025 12:02 PM IST
नवीन दलाल
संवाद न्यूज एजेंसी, जालंधर (पंजाब)
संवाद न्यूज एजेंसी, जालंधर (पंजाब)
Published by: नवीन दलाल
Updated Tue, 18 Mar 2025 12:02 PM IST
सार
थाना प्रभारी कमलजीत सिंह ने कहा कि मामले की जांच की जा रही है। 40 साल की महिला की शिकायत पर केस दर्ज किया गया था। महिला ने कहा कि उसकी 14 साल की बेटी सफाई का काम करती है। शनिवार को सुबह करीब 10:30 बजे घर से काम पर गई थी, लेकिन घर नहीं आई।
विज्ञापन
सांकेतिक
- फोटो : अमर उजाला
विस्तार
जालंधर में 14 साल की नाबालिग से रेप के आरोप में थाना नई बारादरी की पुलिस ने जतिन वासी बशीरपुरा को गिरफ्तार किया है। जतिन को अदालत में पेशकर 14 दिन की न्यायिक हिरासत में जेल भेज दिया है। घटना लाडोवाली रोड पर मधुबन बेकरी में हुई थी। आरोपी को रूम देने के आरोप में पुलिस ने बेकरी के मालिक राधे श्याम वासी मोहल्ला गोबिंदगढ़ को गिरफ्तार किया है। उसे आज कोर्ट में पेश किया जाएगा। हालांकि पूछताछ में राधे श्याम ने कहा कि वह वृंदावन गए थे, उस पर झूठे आरोप लगाए गए हैं।
विज्ञापन
थाना प्रभारी कमलजीत सिंह ने कहा कि मामले की जांच की जा रही है। 40 साल की महिला की शिकायत पर केस दर्ज किया गया था। महिला ने कहा कि उसकी 14 साल की बेटी सफाई का काम करती है। शनिवार को सुबह करीब 10:30 बजे घर से काम पर गई थी, लेकिन घर नहीं आई। बेटी की तलाश में रविवार को चौगिट्टी एरिया में एक बेकरी में गई। वहां पर बेटी की सहेली काम करती थी। बेटी उसे मिल गई।
विज्ञापन
वह बेटी और उसकी सहेली को लेकर घर गई। बेटी ने बताया कि सहेली के साथ अभिषेक व जतिन संग घूमने गई थी। इसके बाद वे उसे मधुबन बेकरी में ले गए। सहेली और अभिषेक बाहर बैठे रहे, जतिन उसे बेकरी के एक कमरे में ले गया। वहां उसके साथ रेप किया गया। इसके बाद जतिन और अभिषेक ने उसे और उसकी सहेली को रोज पार्क में छोड़ दिया। जतिन ने पूछताछ में स्वीकार किया है कि बेकरी के मालिक ने पैसे लेकर कमरा दिया था। इसके बाद बेकरी मालिक को गिरफ्तार कर लिया गया।
विज्ञापन