फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Punjab ›   Jalandhar News ›   Accident in Jalandhar electric pole fell on school bus full of children

जालंधर में हादसा टला: बच्चों से भरी स्कूली बस पर गिरा बिजली का खंभा, लोगों ने सुरक्षित बाहर निकाला

Sat, 01 Mar 2025 01:12 PM IST
निवेदिता वर्मा संवाद न्यूज एजेंसी, जालंधर (पंजाब)
संवाद न्यूज एजेंसी, जालंधर (पंजाब) Published by: निवेदिता वर्मा Updated Sat, 01 Mar 2025 01:12 PM IST
सार

हादसा देहात के गांव बल्लां के पास हुआ। सड़क पर गटर का ढक्कन टूटा पड़ा था। उससे वाहन को बचाने के लिए बस ड्राइवर ने साइड से गाड़ी निकालनी चाही तो बस बिजली के खंभे से टकरा गई।

विज्ञापन
Accident in Jalandhar electric pole fell on school bus full of children
स्कूल बस पर गिरा बिजली का खंभा - फोटो : संवाद

विस्तार

जालंधर में देहात के गांव बल्लां के पास भारी बारिश के बीच स्कूली बच्चों से भरी स्कूल बस पर बिजली का खंभा टूटकर गिर गया। तारें टूट जाने से खंभे का करंट बस तक नहीं पहुंचा, जिससे बड़ा हादसा टल गया। हालांकि हादसे के वक्त बिजली के खंभे में करंट था। लेकिन पूरे गांव की बिजली आपूर्ति कट गई थी, जिसे चार घंटे बाद बहाल किया गया। 
विज्ञापन


जानकारी के मुताबिक स्कूल बस दोपहर साढ़े तीन बजे स्कूल की छुट्टी होने के बाद बच्चों को घर ले जाने के लिए बल्लां गांव पहुंची तो ड्राइवर की लापरवाही के कारण बस सड़क किनारे बिजली के खंभे से टकरा गई। बिजली का खंभा स्कूल बस पर गिर गया। मौके पर जुटे लोगों ने तुरंत बच्चों को बस से बाहर निकाला। आस-पास के लोगों ने कहा कि खंभे की बिजली चालू थी और बिजली विभाग के अधिकारियों को सूचना दी गई, लेकिन चार घंटे बाद भी बिजली विभाग का कोई अधिकारी मौके पर नहीं पहुंचा। 
विज्ञापन




सड़क के एक तरफ गटर का ढक्कन था, जो वाहनों के गुजरने से टूटकर गिर गया। बस को क्षतिग्रस्त होने से बचाने के लिए ड्राइवर ने बस को साइड में करने का प्रयास किया, लेकिन बस एक खंभे से टकरा गई। खंभा बीच से टूटकर बस पर गिर गया। हालांकि बाद में बिजली कर्मचारियों ने वहां पहुंचकर बिजली काट दी। खंभे से टूटे तारों को हटाया गया और यातायात बहाल हो सका। 
विज्ञापन
विज्ञापन


बिजली विभाग के एसडीओ बलवंत सिंह भुल्लर ने कहा कि बस के ऊपर टूटे खंभे को हटाकर अलग रख दिया गया है। बिजली आपूर्ति सुचारू रूप से बहाल कर दी गई है। बस ड्राइवर से मौके पर ही लिखित बयान लिया गया है। जिसके बाद नुकसान की भरपाई की जाएगी।
 
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed