फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Punjab ›   Jalandhar News ›   accident in Firozpur, two injured

ट्राले ने दो युवकों को मारी टक्कर, एक की टांग कटी

Thu, 08 Apr 2021 10:19 PM IST
Punjab Bureau पंजाब ब्‍यूरो
Updated Thu, 08 Apr 2021 10:19 PM IST
विज्ञापन
accident in Firozpur, two injured
गांव शेर खां में तेज रफ्तार ट्राले ने सड़क किनारे खड़े दो नौजवानों को टक्कर मार दी। हादसे में एक युवक का पैर कट गया। दोनों को फिरोजपुर के एक निजी अस्पताल में दाखिल करवाया गया है। थाना कुलगढ़ी पुलिस ने वीरवार को पीड़ित युवक के बयान पर आरोपी ट्राला चालक के खिलाफ मामला दर्ज कर कार्रवाई शुरू कर दी है।
विज्ञापन

पीड़ित गुरसेवक सिंह वासी चुगते वाला, थाना आरिफके जिला फिरोजपुर ने पुलिस को बताया कि वह अपने दोस्त गुरप्रीत सिंह वासी मूसे वाला व राजबीर सिंह वासी गांव भाला फराया मल बाइक पर गांव शेरखां जिम गए थे। बुधवार शाम सात बजे दोनों जिम के बाहर सड़क किनारे खड़े थे। बाइक की चाबी जिम में रह जाने के कारण राजबीर चाबी लेने अंदर चला गया। इतने में तेज रफ्तार ट्राला गलत साइड से आया और उन्हें टक्कर मार दी। हादसे में गुरसेवक सिंह के बाएं पांव की हड्डी टूट गई। गुरप्रीत के बाएं पांव के घुटने के नीचे का हिस्सा ट्राले के टायर तले आने से बुरी तरह फंस गया। दोनों को घायल अवस्था में निजी अस्पताल में दाखिल करवाया गया। वहां डॉक्टर ने गुरप्रीत की बाईं टांग काट दी। एएसआई बलजिंदर सिंह के मुताबिक पीड़ित गुरसेवक के बयान पर ट्राला चालक के खिलाफ मामला दर्ज कर लिया है। चालक फरार है। उसकी धरपकड़ के लिए पुलिस दबिश दे रही है।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed