{"_id":"570936734f1c1bae27c810e7","slug":"accident-accident-in-muktsar-muktsar-accident","type":"story","status":"publish","title_hn":"आप नेताओं की गाड़ी को ट्रक ने मारी टक्कर ","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
आप नेताओं की गाड़ी को ट्रक ने मारी टक्कर
ब्यूरो/अमर उजाला, मुक्तसर
Updated Sat, 09 Apr 2016 10:35 PM IST
विज्ञापन
मुक्तसर में कार से भिड़ा ट्रक
- फोटो : अमर उजाला
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
जलालाबाद रोड स्थित गुरुद्वारा श्री दातनसर साहिब के पास शनिवार दोपहर ट्रक ने आम आदमी पार्टी के जोन ऑब्जर्वर पंकज रंगा व प्रांतीय संयुक्त सचिव जगदीप सिंह संधू की इनोवा गाड़ी को टक्कर मार दी। हादसे में गाड़ी बुरी तरह क्षतिग्रस्त हो गई लेकिन उसमें सवार दोनों नेता व चालक बाल-बाल बच गए।
आप नेता संधू ने बताया कि वह वैसाखी के मौके पर तलवंडी साबो में की जाने वाली रैली को लेकर वर्करों से बैठक करने के लिए जलालाबाद जा रहे थे। जैसे ही वे गुरुद्वारा श्री दातनसर साहिब के पास पहुंचे सड़क के किनारे खड़े एक चालक ने अपना ट्रक चला लिया और रफ्तार तेज कर उनकी गाड़ी में टक्कर मार दी। उन्होंने गाड़ी से छलांग लगाकर अपनी जान बचाई।
ट्रक चालक उनकी गाड़ी को बहुत दूर तक घसीटता ले गया। मौके पर मौजूद लोगों ने ट्रक चालक को काबू कर लिया और थाना सिटी प्रभारी अशोक कुमार के हवाले कर दिया। आप नेताओं ने इस घटना को साजिश बताते हुए आरोप लगाया कि यह हमला यूथ अकाली दल के मालवा जोन-1 के अध्यक्ष कंवरजीत सिंह रोजी बरकंदी के इशारे पर हुआ है।
विज्ञापन
संधू के अनुसार कुछ दिन पहले रोजी बरकंदी ने गांव फत्तनवाला में जन सभा के दौरान उन्हें सबक सिखाने की बात कही थी। संधू ने कहा कि वह इस हमले से भयभीत नहीं होंगे बल्कि पूरे हौसले के साथ गुंडागर्दी का मुकाबला करेंगे। उन्होंने इस मामले की गंभीरता से जांच करने की मांग की।
उधर, अकाली नेता रोजी बरकंदी ने इन आरोपों को निराधार बताते हुए कहा कि शोहरत हासिल करने के लिए यह सियासी स्टंट है। थाना प्रभारी अशोक कुमार का कहना है कि ट्रक व चालक को हिरासत में ले लिया है। बाकी कार्रवाई आप नेताओं की ओर से बयान दर्ज कराने के बाद ही की जाएगी।