फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Punjab ›   Jalandhar News ›   AAP has expanded the scope of the organization, trying to bring new faces forward

Jalandhar News: आप ने संगठन का दायरा बढ़ाया, नए चेहरों को आगे लाने का प्रयास

Sat, 31 May 2025 09:43 PM IST
Chandigarh Bureau चंडीगढ़ ब्यूरो
Updated Sat, 31 May 2025 09:43 PM IST
विज्ञापन
AAP has expanded the scope of the organization, trying to bring new faces forward
-पार्टी में महासचिव के चार पद, पहले दो ही महासचिव थे पंजाब में
विज्ञापन

---
सुरिंदर पाल
जालंधर। जालंधर में आप विधायक रमन अरोड़ा की गिरफ्तारी और भ्रष्टाचार के मामलों के बाद आप ने पंजाब में अपनी साख सुधारने की कोशिश शुरू कर दी है। प्रदेश में सत्ता विरोधी लहर को कुंद करने के लिए पार्टी ने अभी से मैदान तैयार करना शुरू कर दिया है। पार्टी की तरफ से नए चेहरों को आगे लाकर जिम्मेदारियां दी गई हैं।
2022 में पंजाब में आप के एक ही महासचिव का पद होता था। यह दिग्गज नेता हरचंद सिंह बरसट के पास था। बरसट सियासत के पुराने मंझे खिलाड़ी हैं, लिहाजा पार्टी ने उनको बड़ी जिम्मेदारी दे रखी थी। इसके बाद बटाला से पूर्व मंत्री सेवा सिंह सेखवां के बेटे जगरूप सिंह सेखवां को महासचिव बनाया गया। जगरूप सेखवां आप के राष्ट्रीय महासचिव संदीप पाठक की गुड बुक में थे और जालंधर में सुशील रिंकू को आप में लाने और उसकी जीत में अहम भूमिका अदा की थी। अब पार्टी ने दो बड़े चेहरों को महासचिव की कुर्सी देकर संख्या चार कर दी है। जालंधर से दीपक बाली को महासचिव बनाया गया है। बाली हिंदू नेता हैं और पंजाबी भाषा के लिए लंबी जंग लड़ते आ रहे हैं। मौजूदा समय में बाली पंजाब कल्चर बोर्ड से सलाहकार हैं। वहीं उनकी निकटता आप के दिग्गज विजय नायर, स्पीकर कुलतार संधवां व सांसद मीत हेयर के साथ है। बाली दोआबा में पार्टी के चाणक्य हैं और उन्होंने ही एक बड़े समूह व सरकार के बीच टकराव को न केवल खत्म करवाया बल्कि रिश्ते भी सुखद बनवाए। पार्टी उनका फायदा शहरी क्षेत्रों में लेने की तैयारी कर रही है।
विज्ञापन

सांसद मालविंदर कंग को पार्टी में महासचिव पद दिया गया है। पार्टी के लिए फायर ब्रांड कार्य करने वाले कंग हमेशा भाजपा व कांग्रेस को हर फ्रंट पर घेरते आए हैं। वह पार्टी के मुख्य प्रवक्ता भी रह चुके हैं। सन्नी आहलूवालिया पहले पार्टी के सचिव होते थे लेकिन बाद में उनको चंडीगढ़ का इंचार्ज लगाया गया। पंजाब सीवरेज बोर्ड के चेयरमैन सन्नी आहलूवालिया शहरी सिख हैं। मोहाली के रहने वाले सन्नी को अब चंडीगढ़ के इंचार्ज से हटाकर प्रदेश का महासचिव लगाया गया है। पंजाब में अमृतसर, जालंधर, पटियाला, लुधियाना समेत कई शहर हैं जहां पर शहरी सिखों की काफी आबादी है। लिहाजा, पार्टी शहरी सिखों को भी फोकस कर रही है। हालांकि, सन्नी पहले संदीप पाठक के नजदीकी थे लेकिन अब उनकी नजदीकियां प्रदेश प्रधान अमन अरोड़ा से हैं।
विज्ञापन
विज्ञापन


रविदासिया वोट बैंक पर भी ध्यान
आप ने दोआबा से डॉ. सुक्खी को प्रदेश उपाध्यक्ष लगाया है। वह रविदासिया समाज से हैं और बंगा में एक नामचीन चिकित्सक हैं। पहले वह अकाली दल से थे लेकिन कुछ समय पहले ही उन्होंने आप का दामन थाम लिया था। उनके इस्तीफे पर अभी फैसला नहीं हुआ है। पार्टी उनके जरिये बंगा, नवांशहर व जालंधर में 35 फीसदी रविदासिया वोट बैंक को केंद्रित करेगी। वह जालंधर से लोकसभा चुनाव भी लड़ चुके हैं। पार्टी ने 5 विधायकों को उपाध्यक्ष बनाया है जिसमें 3 नामचीन चिकित्सक हैं।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed