फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Punjab ›   Jalandhar News ›   AAP candidate's nomination cancelled for concealing conviction in drugs case

Jalandhar News: ड्रग्स केस में सजा छिपाने पर आप प्रत्याशी का नामांकन रद्द

Sat, 06 Dec 2025 08:29 PM IST
Chandigarh Bureau चंडीगढ़ ब्यूरो
Updated Sat, 06 Dec 2025 08:29 PM IST
विज्ञापन
AAP candidate's nomination cancelled for concealing conviction in drugs case
होशियारपुर। हरदोखानपुर जोन की पंचायत समिति चुनाव में आम आदमी पार्टी के प्रत्याशी राकेश कुमार का नामांकन रिटर्निंग ऑफिसर ने रद्द कर दिया। इसकी वजह क्रिमिनल सजा छिपाना और झूठा शपथपत्र फाइल करना बताया गया। विरोधी प्रत्याशी सुरिंदर कुमार ने दावा किया कि राकेश कुमार को जालंधर की स्पेशल कोर्ट ने नारकोटिक्स मामले (एनडीपीएस-1529-2017) में दोषी ठहराया था और 55 दिन की जेल तथा 10,000 रुपये का जुर्माना लगा था। उन्होंने नामांकन में यह जानकारी छिपाई, जिससे एलिजिबिलिटी प्रभावित हुई। रिटर्निंग ऑफिसर गुरमीत सिंह ने बताया कि ऑब्जेक्शन और दस्तावेजों की समीक्षा के बाद नामांकन रद्द किया गया। यह निर्णय रिप्रेजेंटेशन ऑफ द पीपल एक्ट, 1951 और सुप्रीम कोर्ट के निर्देशों के तहत लिया गया। पूर्व विधायक पवन अदिया ने इसे चुनावी ईमानदारी की जीत बताया। सुरिंदर कुमार ने भी नामांकन रद्द करने का स्वागत किया और कहा कि झूठा एफिडेविट फाइल करने वालों के खिलाफ कड़ी कार्रवाई होनी चाहिए। संवाद
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed