फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Punjab ›   Jalandhar News ›   AAP 10 promises for Jalandhar by election all tests and medicines gave free for people

Punjab By Elections 2024: जालंधर उपचुनाव के लिए AAP ने किए ये 10 वादे, सभी टेस्ट और दवाएं मुफ्त

Sun, 23 Jun 2024 01:04 PM IST
अंकेश ठाकुर संवाद न्यूज एजेंसी, जालंधर (पंजाब)
संवाद न्यूज एजेंसी, जालंधर (पंजाब) Published by: अंकेश ठाकुर Updated Sun, 23 Jun 2024 01:04 PM IST
सार

Punjab By Elections 2024: जालंधर उपचुनाव के लिए आम आदमी पार्टी ने लोगों के लिए 10 बड़े वादे किए हैं। आप नेताओं का कहना है कि जालंधर पश्चिमी में पार्टी का विधायक बनने के तुरंत बाद सभी वादों को पूरा किया जाएगा। 

विज्ञापन
AAP 10 promises for Jalandhar by election all tests and medicines gave free for people
भगवंत मान - फोटो : X @BhagwantMann

विस्तार

जालंधर पश्चिम में नामांकन प्रक्रिया संपन्न होने के बाद चुनावी बैठकों और वादों का दौर शुरू हो गया है। शनिवार को पंजाब की आम आदमी पार्टी (आप) की सरकार के मंत्री कुलदीप धालीवाल और सांसद मालविंदर सिंह जालंधर पहुंचे। इस दौरान 26 महीनों की सरकार का रिपोर्ट कार्ड पेश करने के साथ जालंधर पश्चिम के लोगों के साथ 10 वादे किए। उन्होंने कहा कि आप का विधायक बनते ही इन 10 कामों को तुरंत करवाया जाएगा। 
विज्ञापन


मंत्री धालीवाल ने कहा कि दोआबा और माझा के लोगों की शिकायतें सुनने और उन्हें हल करने के लिए हफ्ते में 2-3 दिन मुख्यमंत्री भगवंत मान जालंधर में रहेंगे। मुख्यमंत्री के जालंधर में चुनाव प्रचार और ठहरने का शेड्यूल जल्द जारी कर दिया जाएगा। सरकार ने अब तक जो काम किए लोग उसी के आधार पर वोट करेंगे। उन्होंने बच्चों की पढ़ाई के लिए स्कूल ऑफ एमिनेंस और लोगों के इलाज के लिए 800 से अधिक आम आदमी क्लीनिक खोले, जिसमें डेढ़ करोड़ से अधिक लोग इलाज करा चुके हैं। लोगों को फ्री बिजली दी, पिछली सरकार सरकारी विभागों को प्राइवेट हाथों में सौंप देती थी और आप सरकार ने गोबिंदवाल में स्थित बिजली प्लांट को वापस लिया। 42 हजार के करीबी लोगों को रोजगार दिए, सड़क सुरक्षा फोर्स से कई लोगों को जान बच गई।
विज्ञापन


स्पोर्ट्स इंडस्ट्री और इंफ्रास्ट्रक्चर को करेंगे डेवलप
सांसद कंग ने कहा कि जालंधर स्पोर्ट्स हब माना जाता था जब इंडस्ट्री को जरूरत थी तो सरकारों ने मदद नहीं की। आप का विधायक बनने पर वेस्ट में स्थित स्पोर्ट्स इंडस्ट्री और इंफ्रास्ट्रक्चर को डेवलप करेंगे। उन्होंने कहा कि भाजपा का उम्मीदवार शीतल अंगुराल आप प्रत्याशी भगत को मंदबुद्धि कहता है ये पूरी भगत बिरादरी का अपमान हैं। उन्होंने भाजपा को एंटी पंजाब बताते हुए कहा कि हरियाणा का मुख्यमंत्री लगातार पंजाब का पानी मांग रहे हैं और पंजाब के नेता इसका विरोध भी नहीं कर रहे। इस दौरान जालंधर सेंट्रल के विधायक रमन अरोड़ा, लोकसभा उम्मीदवार रहे पवन टीनू और जालंधर पश्चिम से प्रत्याशी मोहिंदर भगत भी उपस्थित रहे।
विज्ञापन
विज्ञापन


जालंधर पश्चिम के लोगों से किए ये 10 वादे
-स्वच्छ पेयजल की कमी को दूर करने के लिए नए वाटर वर्क्स की स्थापना की जाएगी।
-पूरे विधानसभा क्षेत्र के लिए एक नई और बड़ी सीवरेज परियोजना लेकर आएंगे।
-बस्ती शेख, बस्ती दानिशमंदा, बस्ती गुजां, बस्ती पीर दाद और मिट्ठू बस्ती समेत हलके में बिजली तारों के जाल हटाने के लिए बिजली बोर्ड को लिखित निर्देश दिए जाएंगे।
-विधानसभा क्षेत्र में नई स्ट्रीट लाइटें लगाई जाएंगी और उनके रख-रखाव की व्यवस्था की जाएगी।
-ड्रग तस्करों के साथ-साथ लॉटरी माफिया को भी बस्ती दानिशमंदा, भार्गव कैंप और बस्ती बावा खेल से कानूनी तौर पर बाहर कर दिया जाएगा।
-गौतम नगर से स्थाई रूप से कूड़ा डंप हटाया जाएगा।
-प्रत्येक मोहल्ला क्लीनिकों में विशेषज्ञ डॉक्टरों, सभी टेस्ट और मुफ्त दवाओं का मिलना सुनिश्चित करेंगे।
-निर्वाचन क्षेत्र के निवासियों की सुरक्षा के लिए जेपी नगर, मॉडल हाउस और हरबंस नगर क्षेत्र में सीसीटीवी कैमरे लगाए जाएंगे।
-सभी सड़कें नई बनाई जाएंगी, साथ ही हलके की मुख्य सड़कें बस्ती दानिशमंदा रोड और बस्ती बावा खेल रोड को 120 फुट का बनाया जाएगा।
-गौतम नगर में नया सीवेज ट्रीटमेंट प्लांट स्थापित किया जाएगा।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed