फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Punjab ›   Jalandhar News ›   A young man's blood-soaked body was found in an empty plot, with signs of assault on his body.

Jalandhar News: खाली प्लॉट में युवक का खून से लथपथ शव मिला, शरीर पर मारपीट के निशान

Thu, 13 Nov 2025 08:46 PM IST
Chandigarh Bureau चंडीगढ़ ब्यूरो
Updated Thu, 13 Nov 2025 08:46 PM IST
विज्ञापन
A young man's blood-soaked body was found in an empty plot, with signs of assault on his body.
संवाद न्यूज एजेंसी
विज्ञापन

बरनाला। बरनाला के रामबाग रोड स्थित एक खाली प्लॉट में युवक का खून से लथपथ शव मिला है जिसपर परिवार को हत्या का शक है। मृतक की पहचान 22 वर्षीय सुरिंदर सिंह पुत्र सोमी सिंह निवासी राही बस्ती बरनाला के रूप में हुई है। मृतक के चेहरे और शरीर पर मारपीट के गहरे निशान मिले हैं। गरीब परिवार से ताल्लुक रखने वाला युवक हिमाचल से अपनी दादी से मिलने बरनाला आया था। मृतक युवक तीन दिन से घर से लापता था।
तीन बहनों के इकलौते बेटे की मौत से परिजनों का रो-रोकर बुरा हाल है। हिमाचल प्रदेश में बस बॉडी बिल्डर का काम करने वाला मृतक सुरिंदर सिंह अपनी दादी के निधन के बाद पिछले 8 दिनों से पंजाब के बरनाला में अपने घर पहुंचा हुआ था। मृतक के पिता सोमी सिंह और सतनाम सिंह ने बताया कि मृतक सुरिंदर सिंह पिछले तीन दिनों से घर से लापता था। बरनाला पुलिस को भी सूचित कर दिया गया था और तलाश की जा रही थी, लेकिन आज पता चला कि उसका शव एक खाली प्लॉट में पड़ा है। परिजनों ने मौके पर जाकर देखा तो सुरिंदर सिंह का शव खाली प्लॉट में दीवार के सहारे पड़ा था। मृतक के चेहरे, पेट और बांहों पर चोट के निशान थे और उसका चेहरा खून से लथपथ था।
विज्ञापन

परिजनों को पूरा शक था कि उनके बेटे की बेरहमी से हत्या की गई है। अपने इकलौते बेटे की मौत के बाद मृतक के पिता सोमी सिंह ने प्रशासन से मांग की कि उनका इकलौता बेटा आज इस दुनिया में नहीं रहा लेकिन उनके बेटे की हत्या करने वाले दोषियों को जल्द गिरफ्तार किया जाए और उन्हें उचित न्याय दिया जाए। परिजनों ने यह भी चेतावनी दी कि अगर पुलिस कोई कार्रवाई नहीं करती और दोषियों को गिरफ्तार नहीं किया जाता तो मृतक के शव का पोस्टमार्टम नहीं कराया जाएगा और विरोध प्रदर्शन भी किया जाएगा। एएसआई सतनाम सिंह ने बताया कि उन्हें सूचना मिली थी जिसके तहत शव को परिजनों की मौजूदगी में सरकारी अस्पताल मोर्चरी बरनाला में रखवा दिया गया है। परिजनों के बयानों के आधार पर उचित कानूनी कार्रवाई की जाएगी।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed