{"_id":"670d5114e4ac3fa9200b8a21","slug":"a-young-man-walking-was-crushed-by-a-speeding-car-he-died-on-the-spot-abohar-news-c-60-1-abr1001-100248-2024-10-14","type":"story","status":"publish","title_hn":"Jalandhar News: सैर कर रहे युवक को तेज गति कार ने रौंदा, मौके पर मौत","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Jalandhar News: सैर कर रहे युवक को तेज गति कार ने रौंदा, मौके पर मौत
Mon, 14 Oct 2024 10:42 PM IST
चंडीगढ़ ब्यूरो
संवाद न्यूज एजेंसी, जालंधर
संवाद न्यूज एजेंसी, जालंधर
Updated Mon, 14 Oct 2024 10:42 PM IST
विज्ञापन
संवाद न्यूज एजेंसी
अबोहर। श्रीगंगानगर रोड पर स्थित गांव गिदडां वाली में रविवार की रात टोल प्लाजा के निकट एक युवक की उस समय दर्दनाक मौत हो गई जब वह सैर करते हुए सड़क पार कर रहा था। तेज रफ्तार कार ने उस युवक को रौंद दिया, जिससे उसकी मौके पर ही मौत हो गई।
इधर, घटना के बाद ग्रामीणों व संयुक्त किसान मोर्चा के सदस्यों ने रोष स्वरूप टोल प्लाजा पर धरना लगा दिया। जानकारी के अनुसार दीपू (27) नामक युवक कल रात करीब 10 बजे गिदडां वाली मेन रोड के किनारे सैर कर रहा था तो इसी दौरान अंधेरा होने के कारण एक तेज गति कार ने उसमें टक्कर मार दी और कार चालक फरार हो गया। कार की टक्कर से दीपू की मौत हो गई।
घटना का पता चलते ही मृतक का परिवार, गांव वाले व संयुक्त किसान मोर्चा के सदस्य मौके पर पहुंचे और नेशनल हाईवे अथॉरिटी के खिलाफ रोष जताया और धरना लगा दिया। धरनाकारियों ने कहा कि टोल प्लाजा संचालकों द्वारा यहां पर लाइटों की व्यवस्था नहीं की गई। ग्रामीणों ने बताया कि वे कई बार इस मार्ग पर पुल बनाने और लाइट लगाने की मांग कर चुके हैं लेकिन उनके अधिकारियों के कानों पर जूं तक नहीं रेंगी। मृतक युवक दो बच्चों का पिता था।