फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Punjab ›   Jalandhar News ›   A young man living in a live-in relationship died under suspicious circumstances

Jalandhar News: लिव इन में रह रहे युवक की संदिग्ध हालत में मौत

Thu, 29 May 2025 08:46 PM IST
Chandigarh Bureau चंडीगढ़ ब्यूरो
Updated Thu, 29 May 2025 08:46 PM IST
विज्ञापन
A young man living in a live-in relationship died under suspicious circumstances
लिव इन रह रहे युवक की संदिग्ध हालात में मौत
विज्ञापन


कपूरथला। गांव हमीरा में लिव इन रिलेशन में रह रहे युवक की संदिग्ध हालात में आत्महत्या करने का मामला सामने आया है। वहीं, मृतक के परिजनों ने लड़की और कुछ अन्य लोगों पर बेटे की हत्या के संगीन आरोप लगाए हैं। घटना की सूचना मिलने के बाद मौके पर पहुंची थाना सुभानपुर पुलिस ने मृतक के शव को कब्जे में लेकर सिविल अस्पताल कपूरथला के शवगृह में रखवा दिया है। थाना सुभानपुर के एसएचओ अमनदीप नाहर ने बताया कि मामले की जांच की जा रही है। फिलहाल अभी तक पीड़ित परिवार ने बयान दर्ज नहीं करवाए हैं। मृतक की पहचान हरप्रीत सिंह (20 वर्षीय) पुत्र सुक्खा सिंह निवासी गांव तलवंडी नौबहार जिला मोगा के रूप में हुई है।
मृतक हरप्रीत सिंह के बड़े भाई कुलदीप सिंह और माता परमजीत कौर ने बताया कि उनका बेटा कुलवंत कौर नामक लड़की के बहकावे में आ गया और गांव हमीरा में अपनी मर्जी से आकर रहने लगा था। जब उनका बेटा लापता हुआ तो उन्होंने गांव के थाने में गुमशुदगी की शिकायत भी दर्ज करवाई थी। उसके बाद उन्हें पता चला कि उनका बेटा कपूरथला के गांव हमीरा में रह रहा है।
विज्ञापन

कुलदीप सिंह ने बताया कि कुछ दिन पहले हरप्रीत सिंह ने उसे फोन कर बताया था कि लड़की का पहला पति आ गया है और उसे अब अपने पति के साथ रहना है। कुलदीप सिंह ने यह भी बताया कि उसके भाई ने फोन पर महिलाओं के अलावा कुछ और लोगों के नाम भी लिए हैं। ऐसे हालात के चलते उन्हें शक है कि उनके भाई की हत्या की गई है। थाना सुभानपुर के एसएचओ अमनदीप नाहर ने बताया कि मृतक के शव को कब्जे में ले लिया है। अभी तक परिजनों ने बयान दर्ज नहीं करवाए है। उन्होंने यह भी बताया कि घटना की सूचना मिलने के बाद जब पुलिस मौके पर पहुंची तो पंखे से चुन्नी बंधी हुई थी। उसके परिजन हरप्रीत सिंह को तुरंत अस्पताल ले गए, जहां पर डॉक्टर ने उसको मृत घोषित कर दिया।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed