फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Punjab ›   Jalandhar News ›   A person died after being hit by a canter, his family members blocked the highway

Jalandhar News: कैंटर की टक्कर से व्यक्ति की मौत, परिजनों ने किया हाईवे जाम

Mon, 02 Jun 2025 10:43 PM IST
चंडीगढ़ ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, जालंधर
संवाद न्यूज एजेंसी, जालंधर Updated Mon, 02 Jun 2025 10:43 PM IST
विज्ञापन
A person died after being hit by a canter, his family members blocked the highway
खच्चर रेहड़ी लेकर काम पर निकला था
विज्ञापन

संवाद न्यूज एजेंसी
फाजिल्का। फाजिल्का-फिरोजपुर नेशनल हाईवे पर फ्लाईओवर पर घर से काम पर जा रहे खच्चर रेहड़ा चालक को किसी अज्ञात कैंटर चालक ने टक्कर मार दी। हादसा इतना भयानक था कि मौके पर ही खच्चर रेहड़ा चालक की मौत हो गई। कैंटर चालक फरार हो गया। घटना सीसीटीवी में कैद हुई है।
परिवार ने इंसाफ की मांग को लेकर हाईवे जाम कर दिया है।
मृतक अश्वनी कुमार के चचेरे भाई संदीप ने बताया कि रोजाना की तरह सोमवार को अश्वनी मजदूरी के लिए फाजिल्का से ईंट भट्ठे पर काम करने जा रहा था। जब वह फाजिल्का फिरोजपुर फ्लाईओवर पर पहुंचा तो किसी कैंटर चालक ने उस बुरी तरह से पीछे से टक्कर मार दी। हादसा इतना भयानक था कि उसकी मौके पर ही मौत हो गई। दो बच्चों का पिता अश्वनी अकेला ही घर में कमाने वाला था। कैंटर चालक के खिलाफ कार्रवाई की मांग को लेकर उन्होंने हाईवे जाम कर दिया और कहा कि जब तक आरोपी नहीं पकड़ा जाएगा तब तक धरना प्रदर्शन जारी रहेगा।
विज्ञापन

मौके पर मौजूद सिटी थाना के पुलिस अधिकारी एएसआई भगवान चंद ने बताया कि उन्होंने पुलिस कर्मचारियों को भेजा है, जो इलाके के सीसीटीवी खंगाल रहे हैं। आरोपी की तलाश की जा रही है। उन्होंने कहा कि अज्ञात वाहन चालक के खिलाफ कार्रवाई करते हुए पर्चा दर्ज किया जा रहा है। जल्द ही आरोपियों को भी पकड़ लिया जाएगा।
विज्ञापन
विज्ञापन

फोटो - खच्चर रेहड़ा चालक की मौत के बाद परिवार और पड़ोसियों ने किया हाईवे जाम।
घटनास्थल पर पहुंची पुलिस और सड़क पर पड़ा शव।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed