{"_id":"60dcb3758ebc3e3068089ebe","slug":"a-fine-of-rs-15-64-lakh-imposed-on-the-husband-of-the-candidate-for-the-post-of-sp-supported-district-panchayat-president-tanda-news-mbd394108586","type":"story","status":"publish","title_hn":"सपा समर्थित जिला पंचायत अध्यक्ष पद की प्रत्याशी के पति पर लगाया 15.64 लाख रुपये का जुर्माना","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
सपा समर्थित जिला पंचायत अध्यक्ष पद की प्रत्याशी के पति पर लगाया 15.64 लाख रुपये का जुर्माना
विज्ञापन
टांडा (रामपुर)। जिला पंचायत अध्यक्ष पद के लिए समाजवादी पार्टी समर्थित प्रत्याशी नसरीन जहां के पति रऊफ पर जमीन कब्जाने के आरोप में 15.64 लाख रुपये का जुर्माना लगाया गया है। साथ ही एसडीएम कोर्ट में इस मामले में वाद दायर किया गया, जिसके बाद जमीन से बेदखल करने की कार्रवाई भी अमल में लाई जाएगी।
उप जिलाधिकारी टांडा को शिकायत मिली थी कि कुछ लोगों ने बादली में जालपुर रोड पर सरकारी दस्तावेजों में खाई के रूप में दर्ज सरकारी भूमि पर अवैध निर्माण कराकर कब्जा कर लिया। एसडीएम ने 27 जून को नायब तहसीलदार के नेतृत्व में टीम का गठन कर दिया। मौके पर पहुंची टीम ने सरकारी भूमि की जांच की तो सामने आया 530 वर्ग मीटर सरकारी जमीन पर कब्जा है। राजस्व टीम ने एसडीएम को रिपोर्ट सौंप दी। एसडीएम ने रिपोर्ट के आधार पर वाद दायर करने के आदेश दे दिए, जिसके बाद लेखपाल कुंदन ने वाद दायर करा दिया। साथ ही एसडीएम कोर्ट ने सरकारी भूमि पर छह वर्षों से अवैध निर्माण कर सरकारी भूमि पर कब्जा करने के आरोप में समाजवादी पार्टी के समर्थन से प्रत्याशी नसरीन जहां के पति रऊफ पर सर्किल रेट का पांच प्रतिशत यानी 15.64 लाख रुपये जुर्माना लगाया है। इसके अतिरिक्त जमीन से बेदखली का नोटिस भी जारी कर आरोपी को जवाब देने को कहा गया है।
सरकारी भूमि पर अवैध निर्माण करने के आरोप में रऊफ के विरुद्ध वाद दायर हुआ है। साथ ही 15.64 लाख रुपये का जुर्माना भी लगाया गया है। उन्होंने बताया कि आरोपी को नोटिस जारी कर जवाब मांगा गया है।
विज्ञापन
- निरंकार सिंह, उप जिलाधिकारी-टांडा
राजनीतिक दबाव में आकर प्रशासनिक अधिकारी एक पक्षीय कार्रवाई कर रहे हैं। प्रशासन की यह कार्रवाई राजनीति से प्रेरित है।
- आरिफ अली, सपा समर्थित प्रत्याशी नसरीन जहां के देवर