फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Punjab ›   Jalandhar News ›   A dead body was found hanging from a tree in a vacant plot under suspicious circumstances, suspicion of murder.

Jalandhar News: संदिग्ध हालात में खाली प्लाॅट के अंदर पेड़ से लटकता मिला शव, हत्या की आशंका

Thu, 20 Nov 2025 08:44 PM IST
Chandigarh Bureau चंडीगढ़ ब्यूरो
Updated Thu, 20 Nov 2025 08:44 PM IST
विज्ञापन
A dead body was found hanging from a tree in a vacant plot under suspicious circumstances, suspicion of murder.
संवाद न्यूज एजेंसी
विज्ञापन

लुधियाना। राहों रोड के गुरु विहार इलाके में वीरवार की शाम को उस समय सनसनी फैल गई जब एक खाली प्लाॅट में पेड़ से एक व्यक्ति का शव लटकता हुआ मिला। प्राथमिक जांच में पता चला है कि व्यक्ति ने आत्महत्या की है लेकिन आशंका यह भी है कि हत्या के बाद शव लटकाया गया है। सूचना मिलने के बाद थाना बस्ती जोधेवाल की पुलिस मौके पर पहुंच गई। पुलिस ने जाकर शव नीचे उतारा और आस-पास के लोगों से मृतक के बारे में पता किया लेकिन किसी को मृतक के बारे में पता नहीं था।

मृतक की उम्र पचास साल के करीब बताई जा रही है। पुलिस ने जांच के बाद शव पोस्टमार्टम के लिए सिविल अस्पताल रखवा दिया है। पुलिस का कहना है कि पोस्टमार्टम के बाद ही स्पष्ट हो पाएगा कि आत्महत्या है या फिर हत्या। जांच अधिकारी एएसआई कुलबीर सिंह ने बताया कि गुरु विहार में एक काफी बड़ा प्लाॅट है जो खाली पड़ा है। उन्होंने कहा कि शव करीब सात फीट लंबी रस्सी पर लटक रहा था। शव घुटनों के बल पर शव पड़ा था जिसे नीचे उतारा गया है। उन्होंने कहा कि अभी मृतक की पहचान नहीं हो पाई है। आस-पास के लोगों को पूछा गया था। मगर किसी को मृतक के बारे में कुछ पता नहीं है।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed