Exclusive News एक्सक्लूसिव खबरें
Free E-Paper फ्री में ई-पेपर पढ़ें
ऐप डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Punjab ›   Jalandhar News ›   A 150-meter-long bridge will be built over the Jalalia drain at a cost of 16 crore, construction begins

Jalandhar News: जलालिया नाले पर 16 करोड़ की लागत से बनेगा 150 मीटर लंबा पुल, निर्माण शुरू

Mon, 09 Nov 2026 05:41 PM IST
चंडीगढ़ ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, जालंधर
संवाद न्यूज एजेंसी, जालंधर Updated Mon, 09 Nov 2026 05:41 PM IST
विज्ञापन
A 150-meter-long bridge will be built over the Jalalia drain at a cost of 16 crore, construction begins
फोटो 01 पठानकोट के बॉर्डर क्षेत्र में पुल के निर्माण का शिलान्यास करते हुए मंत्री और अन्य लोग।
सीमावर्ती क्षेत्र बमियाल के लोगों की दशकों पुरानी मांग हुई पूरी
विज्ञापन

संवाद न्यूज एजेंसी
पठानकोट। पंजाब के कैबिनेट मंत्री लाल चंद कटारूचक्क ने विधानसभा हलका भोआ के सीमावर्ती क्षेत्र बमियाल में जलालिया नाले पर नए पुल के निर्माण कार्य की शुरुआत की। यह पुल करीब 16 करोड़ रुपये की लागत से बनेगा। यह लोगों की दशकों पुरानी मांग को पूरा करेगा।
पुल 150 मीटर लंबा और 44 फीट चौड़ा होगा। इसके निर्माण कार्य की शुरुआत पर इलाके में खुशी देखी गई। निवासियों ने इस विकास कार्य के लिए पंजाब सरकार का धन्यवाद किया। मंत्री ने कहा कि यह सीमावर्ती क्षेत्र की अहम मांग पूरी करने की दिशा में ठोस कदम है। उन्होंने इसे इलाके के विकास और आवाजाही की सुविधा के लिए एक ऐतिहासिक प्रोजेक्ट बताया। पुल का निर्माण लोक निर्माण विभाग (पीडब्ल्यूडी) और एसोसिएट इंजीनियरिंग कंपनी द्वारा किया जाएगा।
विज्ञापन

अन्य पुलों का विकास
मंत्री ने बताया कि विधानसभा हलका भोआ में पांच अहम पुलों के निर्माण कार्य चल रहे हैं। संगरमा दरिया पर पुल का काम तेजी से जारी है और जलालिया नाले पर यह दूसरा पुल है। घरोटा के नजदीक सावला में स्टील ब्रिज और मकौड़ा पत्तन में पुल का निर्माण भी शुरू होगा। इन सभी प्रोजेक्टों का मुख्य मकसद सीमावर्ती क्षेत्र में बेहतर आवाजाही सुविधाएं प्रदान करना है। यह पुल बमियाल क्षेत्र के गांवों, जम्मू-कश्मीर की ओर आने-जाने वाले लोगों, फौज और बीएसएफ की आवाजाही के लिए महत्वपूर्ण होगा।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed