फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Punjab ›   Jalandhar News ›   शादीशुदा प्रेमियों ने जहर निगलकर जान दी

शादीशुदा प्रेमियों ने जहर निगलकर जान दी

Mon, 26 Aug 2013 05:35 AM IST
Jalandhar
Jalandhar Updated Mon, 26 Aug 2013 05:35 AM IST
विज्ञापन
माहिलपुर (होशियारपुर)। थाना पुलिस माहिलपुर के गांव कुकड़ां में प्रेम संबंधों के चलते एक महिला तथा उसके प्रेमी ने जहरीली चीज निगल कर जान दे दी।
विज्ञापन

प्राप्त जानकारी के मुताबिक जसविंदर कौर (26) पत्नी लखवीर सिंह निवासी कुकड़ां के अपने गांव निवासी सरवन सिंह पुत्र निर्मल सिंह से प्रेम संबंध थे। गत दिनों दोनों ही घर से बिना किसी को बताए बाहर गए थे और गांव के ही किसी व्यक्ति ने उन्हें वहां पर इकट्ठे देख लिया। बदनामी के डर से गत दिन देर शाम जसविंदर ने देर रात्रि कोई जहरीली चीज निगल ली। उसे उपचार के लिए सिविल अस्पताल लाया गया। डाक्टरों उसे मृत घोषित कर दिया। उसकी मौत की खबर गांव में पहुंची तो उसके प्रेमी सरवन सिंह ने भी कोई जहरीली चीज निगल ली। उसे सिविल अस्पताल गढ़शंकर लाया गया। गंभीर हालत को देखते उसे नवांशहर के निजी अस्पताल में रेफर कर दिया गया। रविवार दोपहर बाद उसने भी दम तोड़ दिया। जसविंदर कौर के दो बच्चे हैं और उसका विदेश में है। सरवन सिंह के भी दो बच्चे है। पुलिस चौकी सैला ने 174 के तहत कार्रवाई की है।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed