फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Punjab ›   Jalandhar News ›   संजय चोपड़ा भाजपा राहों मंडल के प्रधान नियुक्त

संजय चोपड़ा भाजपा राहों मंडल के प्रधान नियुक्त

Fri, 23 Aug 2013 05:35 AM IST
Jalandhar
Jalandhar Updated Fri, 23 Aug 2013 05:35 AM IST
विज्ञापन
नवांशहर। भारतीय जनता पार्टी के जिला प्रधान संजीव भारद्वाज ने राहों के भाजपा नेताओं से परामर्श के बाद संजय चोपड़ा संजू को राहों मंडल का प्रधान नियुक्ति किया है। एडवोकेट जतिंदर सिंह पाहवा को भारतीय जनता युवा मोर्चा राहों का प्रधान नियुक्ति किया है। कस्बा राहों में भाजपा वर्करों की बैठक को संबोधित करते हुए भारद्वाज ने कहा कि भारतीय जनता पार्टी तथा इसके कार्यकर्ता मिशन 2014 की तैयारियों में जुट गए हैं। ग्रामीण इलाकों में पार्टी कैडर को मजबूत कर भाजपा लोकसभा चुनावों में 272 प्लस के लक्ष्य को हासिल करेगी।
विज्ञापन

उन्होंने कहा कि आज देश की आर्थिक हालत किसी से छिपी नहीं है। डालर के मुकाबले हर रोज रुपये की कीमत गिरती जा रही है। हमारा वित्तीय व व्यापार घाटा जिस तेजी से बढ़ रहा है, उससे महंगाई की मार तेज होने की आशंका बढ़ गई है। सरकार की गलत आर्थिक नीतियों के कारण मध्यम वर्ग के लिए दो वक्त की रोटी कमाना मुश्किल हो गया है। बैठक में नवनियुक्त मंडल प्रधान संजय चोपड़ा व युवा प्रधान जतिंदर पाहवा ने पार्टी के लिए बढ़चढ़ कर काम करने का विश्वास दिलाया। इस मौके पर भाजपा नेता डा. अश्वनी धीर, डा. शिव कुमार तेजपाल, हरविंदर बाजवा, काला चोपड़ा, अनिल चोपड़ा, संजीव चोपड़ा जजी, मंगत, रविंदर शर्मा, रमेश चोपड़ा, तेजपाल चोपड़ा, विक्की कुमार, पवन बाहरी और मदल लाल आदि उपस्थित थे।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed