फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Punjab ›   Jalandhar News ›   केंद्र की छोड़ पंजाब की चिंता करें सुखबीर: बाजवा

केंद्र की छोड़ पंजाब की चिंता करें सुखबीर: बाजवा

Thu, 08 Aug 2013 05:36 AM IST
Jalandhar
Jalandhar Updated Thu, 08 Aug 2013 05:36 AM IST
विज्ञापन
नवांशहर। प्रदेश कांग्रेस अध्यक्ष प्रताप सिंह बाजवा ने पंजाब के साढे पांच लाख कर्मचारियों को डीए की किश्त न जारी करने को लेकर पंजाब सरकार की जमकर आलोचना की। उन्होंने कहा कि कई विभागों में कर्मचारियों को वेतन तक नहीं मिल रहा और सुखबीर बादल केंद्र सरकार की आर्थिक हालत की बातें कर रहे हैं। श्री बाजवा बुधवार को स्थानीय चंडीगढ़ रोड स्थित एएस रिसार्ट में आयोजित कांग्रेस की रैली को संबोधित कर रहे थे।
विज्ञापन

उन्होंने कहा कि केंद्र सरकार की आर्थिक स्थिति पर सोचने की बजाए उपमुख्यमंत्री सुखबीर बादल पंजाब की चिंता करें, क्योंकि जनता ने उन्हें पंजाब की सरकार चलाने के लिए चुना है। केंद्र सरकार कर्मचारियों को जनरवी में आठ प्रतिशत व जुलाई की दस प्रतिशत डीए किश्त जारी कर चुकी है, लेकिन पंजाब के कर्मचारी महंगाई की मार झेलने को मजबूर हैं। सभी तरह के व्यापारों पर अकालियों ने कब्जा कर रखा है। रेत माफिया, अकाली दल व पुलिस के साथ मिलकर लोगों को लूट रहा है। मुख्यमंत्री व उप-मुख्यमंत्री अपने लिए करोड़ों के हैलीकाप्टर खरीद रहे हैं तथा उप-मुख्यमंत्री सुखबीर बादल तो नहाने के लिए दिल्ली जाते हैं। ऐसे में पंजाब की जनता को राम भरोसे छोड़ दिया गया है। घोषणा पत्र का एक भी वायदा अकाली-भाजपा ने पूरा नहीं किया। न ही किसी प्लस वन व प्लस टू के छात्र को लैपटाप मिले और न ही बेरोजगारों को बेरोजगारी भत्ता, बुढापा पेंशन बढ़ने की बजाए बंद हो गई। ऐसे में आने वाले लोकसभा चुनावों में जनता अकाली-भाजपा को सबक सिखाएगी। मौके पर सांसद रवनीत सिंह बिट्टू, विधायक गुरइकबाल कौर, तिरलोचन सूंढ, कांग्रेस जिला प्रधान सतबीर सिंह पल्ली झिक्की, राणा कुलदीप, अंगद सिंह, ललित मोहन पाठक आदि उपस्थित थे।
विज्ञापन


---------------------------
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed