फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Punjab ›   Jalandhar News ›   भू माफिया और पुलिस की सांठगांठ से परेशान युवक ने खुदकुशी की

भू माफिया और पुलिस की सांठगांठ से परेशान युवक ने खुदकुशी की

Tue, 11 Jun 2013 05:30 AM IST
Jalandhar
Jalandhar Updated Tue, 11 Jun 2013 05:30 AM IST
विज्ञापन
जालंधर। भू माफिया और पुलिस की सांठगांठ से परेशान होकर एक युवक ने फंदा लगाकर जान दे दी। हालांकि मौत को गले लगाने से पहले उसने पुलिस अधिकारियों के नाम पर वसूले गए पैसेे और माफिया से जुड़े इस नेटवर्क का पूरा खुलासा सुसाइड नोट में कर दिया। पुलिस ने एक आरोपी को गिरफ्तार कर लिया है जबकि दो फरार चल रहे हैं। इस मामले में एक शिअद नेता और पंजाब पुलिस के सब इंस्पेक्टर का नाम भी आ रहा है।
विज्ञापन

जानकारी के मुताबिक पठानकोट चौक के पास गांव रेरू के रहने वाले 31 वर्षीय भूपिंदर सिंह भिंदा का शव घर में फंदे से लटका मिला। साथ में ही एक सुसाइड नोट भी मिला। इसमें भूपिंदर सिंह ने लिखा है कि भू माफिया ने उसके प्लॉट पर कब्जा कर लिया है। इसकी शिकायत मिंलने पर पुलिस ने बलजीत सिंह टोनी और बग्गा के खिलाफ केस दर्ज कर लिया। लेकिन केस दर्ज होने के बाद उस पर सत्ताधारी पार्टी के नेता का दबाव पड़ने लगा और जबरन राजीनामा करवाया गया। इस दौरान उसके साथ इलाके में रहने वाले तरसेम सिंह और उसके बेटे तारी ने 55 हजार रुपये यह कहकर ले लिए कि आला पुलिस अधिकारियों को देने हैं। वहीं जबरन राजीनामे के बाद भी पुलिस और नेताओं ने उसे परेशान करना जारी रखा। तरसेम और तारी 20 हजार की और मांग कर रहे थे कि अधिकारियों को देने हैं। नहीं तो उस पर झूठा केस दर्ज करवा दिया जाएगा। जब तरसेम सिंह और तारी को 20 हजार नहीं दिए तो वह अंदरखाते बलजीत के साथ मिल गए। उसकी जमीन भी हड़प ली गई। इससे वह मानसिक रूप से इतना परेशान हो गया है कि मौत को गले लगा रहा है। पुलिस ने एक आरोपी तारी पुत्र तरसेम को गिरफ्तार कर लिया है। कुछ समय पहले भी एक प्रॉपर्टी डीलर ने खुदकुशी कर ली थी, जिसमें भाजपा नेताओं पर केस दर्ज किया था। इस केस में बाद में राजीनामा होने के बाद कोर्ट ने इसको कैंसिल कर दिया था।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed