फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Punjab ›   Jalandhar News ›   गुरुनानक नगरी के विकास को 167 करोड़

गुरुनानक नगरी के विकास को 167 करोड़

Sun, 09 Jun 2013 05:30 AM IST
Jalandhar
Jalandhar Updated Sun, 09 Jun 2013 05:30 AM IST
विज्ञापन
सुल्तानपुर लोधी। मुख्यमंत्री प्रकाश सिंह बादल ने शनिवार को अनाज मंडी में जिला परिषद और पंचायत समिति चुनावों में विजेता शिअद प्रत्याशियों को सम्मानित किया। इस मौके पर आयोजित समागम में उन्होंने कहा कि भविष्य में शिअद सरकार फिर से सत्ता संभालेगी। उन्होंने कहा कि पंजाब में साफ पेय जल आपूर्ति और शहरों के सीवरेज समस्या के निदान हेतु विशेष योजना तैयार की गई है। जिसे अमलीजामा पहनाया जा चुका है। शगुन स्कीम के लाभपात्रों को 3 महीने के भीतर अदायगी कर दी जाएगी और भविष्य में यह राशि एक महीना पूर्व अदा करने की कवायद तेज कर दी गई है। बादल ने पूर्व वित्त मंत्री डॉ. उपिंदरजीत कौर के पिता दिवंगत आत्मा सिंह को याद करते कहा कि इनके परिवार द्वारा जनता की सेवा में पाए योगदान सराहनीय है।
विज्ञापन

उन्होंने सुल्तानपुर लोधी के विकास कार्यों हेतु 167 करोड़ रुपये की राशि मुहैया कराने की घोषणा की। जिनमें 77 करोड़ सुल्तानपुर लोधी-चोहला साहिब मार्ग में दरिया ब्यास पर पुल के निर्माण हेतु, बेबे नानकी मार्ग पर चौड़ा करने पर 23 करोड़, क्षेत्र की सड़कों हेतु 17 करोड़, साफ पानी हेतु 3 करोड़ 95 लाख, सीवरेज हेतु 6 करोड़, स्कूलों के भवनों हेतु 1 करोड़ 83 लाख, पशु अस्पताल हेतु 70 लाख, आत्मा सिंह मल्टी डिस्पलिन अकादमी जब्बोवाल हेतु 25 करोड़ और गांवों की गलियों-नालियों के विकास हेतु 4 करोड़ रुपये आदि की ग्रांट राशि शामिल है।
विज्ञापन

इस अवसर पर माल मंत्री बिक्रमजीत सिंह मजीठिया, एसजीपीसी सदस्य गुरप्रीत कौर रूही, जत्थेदार स्वर्ण सिंह कुलार, जरनैल सिंह डोगरावाला, संतोख सिंह खीरांवाली, विनोद कुमार गुप्ता, तेजवंत सिंह, प्रधान दिनेश धीर, बलदेव सिंह खुर्दा, विक्रम सिंह उच्चा, सुखविंदर सिंह धंजू प्रधान, प्रिंसिपल डॉ. सुखविंदर सिंह रंधावा, हरकंवल सिंह विर्क, प्रितपाल पाली बाबा, प्रधान दरबारा सिंह विरदी, सरपंच सुरजीत सिंह ढिल्लो, चेयरमैन अवतार सिंह मीरे, एडवोकेट गुरमेल सिंह, सतबीर सिंह बिट्टू, अमरीक सिंह और सतनाम रामे उपस्थित थे।
विज्ञापन
विज्ञापन


विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed