{"_id":"94-37610","slug":"Jalandhar-37610-94","type":"story","status":"publish","title_hn":"मृतक की माता ने सीएम से लगाई न्याय की गुहार","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
मृतक की माता ने सीएम से लगाई न्याय की गुहार
Jalandhar
Updated Sun, 19 May 2013 05:31 AM IST
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
कपूरथला। थाना भुलत्थ पुलिस की ओर से डेढ़ माह पहले विवाहिता को ससुराल पक्ष द्वारा जहरीला पदार्थ देकर मौत के घाट उतारने के मामले में पुलिस ने अभी तक आरोपियों को काबू नही किया गया। यह आरोप मृतक विवाहिता की माता राज कौर और अन्य परिजनों ने प्रेस क्लब में पत्रकारों के साथ बातचीत में लगाया।
मृतक की माता राज कौर ने बताया कि 24 मार्च को उन्होंने थाना भुलत्थ पुलिस को बताया था कि उसकी बेटी कुलविंदर कौर की शादी तीन साल पहले तलजिंदर सिंह के साथ तीन साल पहले हुई थी। शादी के कुछ महीने बाद उसके ससुराल पक्ष के लोग उसे दहेज लाने के लिए ओर मांग करने लगे तथा उसे प्रतिदिन प्रताड़ित करते रहते थे। उन्होंने बताया कि 24 मार्च रविवार सुबह उसने अपनी बेटी घर में फोन किया, फोन उसकी सास ने उठाया, लेकिन कुलविंदर कौर ने फोन छीनकर उनसे बातचीत करते हुए बताया कि उसकी सास व ससुर ने उसे जबरदस्ती कोई जहरीला पदार्थ खिला दिया है, जिससे उसकी हालत बिगड़ती जा रही है। वह तुरंत अपनी बेटी के घर पहुंची और वहां पहुंचने पर पता चला कि उनकी बेटी की हालत चिंताजनक होने के कारण उसे जालंधर के एक निजी अस्पताल में इलाज चल रहा है है। जब वह जालंधर के एक निजी अस्पताल में पहुंची तो उनकी बेटी की मृत्यु हो चुकी थी। मृतका की माता ने आरोप लगाया है कि थाना भुलत्थ पुलिस राजनीतिक दवाब के चलते आरोपियों को काबू नही कर रही है। इस मौके पर मृतक कुलविंदर कौर के दादा रवेल सिंह,नानी हरबंस कौर,दादी हरज़जन कौर,बलकार सिंह, संतोख सिंह, परमजीत कौर, मृतक का भाई मनदीप सिंह, सिमरन कौर के अलावा परिजन उपस्थित थे।