{"_id":"94-37135","slug":"Jalandhar-37135-94","type":"story","status":"publish","title_hn":"पुलिस के हत्थे चढ़े सात हैकर्स","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
पुलिस के हत्थे चढ़े सात हैकर्स
Jalandhar
Updated Mon, 06 May 2013 05:30 AM IST
विज्ञापन
कपूरथला। जिला पुलिस व काउंटर इंटेलीजेंटस ने संयुक्त आपरेशन में बैंक अकाउंट को हैक कर करोड़ों रुपये के मनी ट्रांसफर करने वाले एक अंतरराज्यीय रैकेट के सात हैकर्स को पकड़ा है। रविवार को पुलिस लाइन में प्रेस वार्ता में एआईजी तेजिंदर सिंह मोड़ ने बताया कि एसएसपी इंद्रबीर सिंह व डीएसपी तेजबीर सिंह हुंदल के नेतृत्व में थाना ढिलवां के एसएचओ कुलवंत सिंह और एएसआई जग्गा सिंह ने समेत पुलिस पार्टी अमृतसर-जालंधर नेशनल हाईवे पर स्थित टोल प्लाजा ढिलवां में नाकाबंदी के दौरान गाड़ी नं. पीबी 02 बीएन 9259 में सवार सात लोगों को गिरफ्तार कर उनके पास से बैंक के साफ्टवेयर, दो लैपटॉप, जाली दस्तावेज व मोबाइल फोन बरामद किए हैं।
काबू किए गए आरोपियों में अमरिंदर सिंह संधू पुत्र दर्शन सिंह निवासी इस्लामाबाद अमृतसर हाल निवासी दिल्ली, शिव शर्मा पुत्र मदन मोहन शर्मा निवासी रानी का बाग अमृतसर, विक्की गिल पुत्र तरसेम पाल गिल निवासी न्यू मेडिकल एनक्लेव अमृतसर, सर्बजीत सिंह पुत्र अतर निवासी आजाद नगर सुल्तानविंड रोड अमृतसर, भवजोत सिंह सेठी पुत्र मनजीत सिंह निवासी भगत सिंह रोड़ शेरावाला अमृतसर, कमलेश कुमार पुत्र नारायण सिंह निवासी आदर्श नगर रांची झारखंड, संतोष कुमार पुत्र राम प्रवेश रजक निवासी सेक्टर नं. 2 लंका कालोनी रांची झारखंड शामिल हैं। उन्होंने बताया कि जांच में यह पता लगाया जा रहा है कि उक्त आरोपियों ने किन किन खातों में से पैसे ट्रांसफर किए हैं। कहा कि उक्त हैकर्स 200 करोड़ रुपये की ठगी मारने की फिराक में थे।