फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Punjab ›   Jalandhar News ›   ढाई किलो हेरोइन के साथ तस्कर गिरफ्तार

ढाई किलो हेरोइन के साथ तस्कर गिरफ्तार

Tue, 30 Apr 2013 05:30 AM IST
Jalandhar
Jalandhar Updated Tue, 30 Apr 2013 05:30 AM IST
विज्ञापन
जालंधर। जालंधर देहात पुलिस ने ढाई किलो हेरोइन और 24 लाख की नकदी के साथ एक तस्कर को गिरफ्तार किया है। पुलिस ने उसे एक रेप केस में गिरफ्तार किया था लेकिन वह कुख्यात तस्कर भी निकला। आरोपी के दो बैंक खातों को भी सील कर दिया गया है। वहीं देहात पुलिस ने फिल्लौर इलाके में एक महिला को एक किलो अफीम के साथ गिरफ्तार किया है, जिसके पास से 42 हजार की नकदी बरामद की गई।
विज्ञापन

एसएसपी यूरिंदर सिंह हेयर, एसपी डिटेक्टिव राजिंदर सिंह ने बताया कि नूरमहल के गांव चुहेकी का रहने वाला सुरजीत लाल दुराचार के केस में वांछित था। उस पर अपने ताया के बेटे बलवीर चंद के साथ मिलकर 2012 में एक 14 साल की बच्ची के साथ दुराचार का केस दर्ज किया गया था। सुरजीत लाल भाग निकला था जबकि बलवीर चंद गिरफ्तार कर जेल भेज दिया गया था। एसएसपी ने बताया कि नूरमहल व सीआईए स्टाफ के इंचार्ज अंग्रेज सिंह की टीम को गुप्त सूचना मिली थी, जिसके बाद सुरजीत लाल को गिरफ्तार कर लिया गया। पुलिस ने जब उसे गिरफ्तार किया, तब वह इनोवा गाड़ी में था। पुलिस को सूचना थी कि वह शटरिंग का काम करता है लेकिन लग्जरी गाड़ी में गिरफ्तारी से पुलिस का माथा ठनका, जिसके बाद पुलिस ने उससे सख्ती से पूछताछ की।
विज्ञापन

पूछताछ के बाद पता चला कि सुरजीत लाल हेरोइन का तस्कर है और उसने हेरोइन की खेप को इनोवा की डेश बोर्ड के पीछे छिपा रखा था। पुलिस ने हेरोइन बरामद कर उसकी निशानदेही पर उसके ननिहाल प्रतापपुरा फिल्लौर में छापेमारी की। वहां से 24 लाख की नकदी से भरा एक बैग मिला। इस राशि को हेरोइन बेचकर जमा किया गया था। 23 साल का सुरजीत लाल पिछले डेढ़ साल से इस तस्करी के धंधे में लिप्त था।
विज्ञापन
विज्ञापन

वहीं फिल्लौर पुलिस को गुप्त सूचना मिली थी कि इलाके में महिला कुलविंदर कौर और उसका पति कुलजीत सिंह निवासी रामगढ़ अफीम बेचने का धंधा करते हैं। पुलिस की टीमों ने नाकेबंदी कर कुलविंदर कौर को एक किलो अफीम के साथ दबोच लिया जबकि उसका पति भाग निकला। महिला के पास से 42 हजार की नकदी भी बरामद हुई, जो उसने अफीम बेचकर जमा की थी।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed