फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Punjab ›   Jalandhar News ›   दो स्थानों से अधजली और टुकड़े की लाशें मिलीं

दो स्थानों से अधजली और टुकड़े की लाशें मिलीं

Fri, 12 Apr 2013 05:30 AM IST
Jalandhar
Jalandhar Updated Fri, 12 Apr 2013 05:30 AM IST
विज्ञापन
होशियारपुर। दो विभिन्न स्थानों पर दो शव बरामद हुए हैं। इसमें एक अधजला तो दूसरा टुकड़ों में बांटा है। चिंतपूर्णी रोड पर स्थित मंगोवाल बैरियर से डेढ़ किलोमीटर आगे आशादेवी माता मंदिर के पास खाई में से महिला का अधजला शव मिला। शव से बहुत बदबू आ रही थी और उस पर कीड़े चल रहे थे। घटना का पता चलते ही डीएसपी सिटी दिग्विजय कपिल, थाना सदर के प्रभारी लखवीर सिंह के साथ घटनास्थल पर पहुंचे। डीएसपी कपिल ने कहा शव के पोस्टमार्टम की रिपोर्ट आने के बाद ही कुछ कहा जा सकता है।
विज्ञापन

दूसरे मामले में गढ़शंकर के गांव बोड़ा-नंगलां की हद पर बुधवार को एक पच्चीस वर्षीय युवक की बोरी में बंद टुकड़े की गई लाश मिली। शव के तेजधार हथियार से तीन टुकड़े किए हुए हैं दोनों टांगें शरीर से अलग की हुई हैं और शव को एक बोरी में डाल कर खेतों में दबाया हुआ था। शव को जमीन से कुत्तों ने निकाल लिया था। इस दौरान गांव बोड़ा-नंगला गांव की हद पर खेल रहे कुछ बच्चों ने देखा कि कुछ कुत्ते एक बोरी को घसीट कर ले जा रहे हैं। स्थानीय लोगों ने पुलिस को सूचित किया। इस दौरान घटना स्थल पर डीएसपी गुरमेल सिंह, थाना प्रभारी जतिंदर सिंह, एएसआई देसराज पुलिस पार्टी के साथ पहुंचे तथा तफ्तीश शुरू की। मृतक की पहचान विक्की निवासी बोड़ा के तौर पर हुई। पुलिस के मुताबिक लाश के चार टुकड़े कर के बोरी में बंद किए गए हैं। विक्की 2 अप्रैल से लापता था। पुलिस ने मामला दर्ज कर जांच शुरू कर दी है।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed