Exclusive News एक्सक्लूसिव खबरें
Free E-Paper फ्री में ई-पेपर पढ़ें
ऐप डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Punjab ›   Jalandhar News ›   15 करोड़ के कर्ज को प्रस्ताव को हरी झंडी

15 करोड़ के कर्ज को प्रस्ताव को हरी झंडी

Tue, 18 Dec 2012 05:30 AM IST
Jalandhar
Jalandhar Updated Tue, 18 Dec 2012 05:30 AM IST
विज्ञापन
जालंधर। सोमवार को नगर निगम की हाउस की बैठक में हंगामे के बीच 65 प्रस्ताव रखे गए, तमाम विरोधों के बावजूद 64 प्रस्ताव पास हो गए जबकि एक प्रस्ताव को पेंडिंग रखा गया है।
विज्ञापन

नगर निगम अब एक सलाहकार को भी रखने जा रहा है। इस प्रस्ताव का डटकर विरोध हुआ। भारतीय जनता पार्टी के पार्षद व युवा मोर्चा के प्रधान मिंटा कोछड़ ने ही कहा कि निगम के पीसीएस अधिकारी हैं, लीगल अधिकारी से लेकर कई सीनियर अधिकारी हैं, फिर भी ऐसा क्या जरूरत है कि एक सलाहकार रखा जाए। इस पर मेयर ने किसी बात का ढंग से उत्तर दिए बजाए प्रस्ताव को हरी झंडी दे दी। इसके साथ ही नगर निगम में 15 करोड़ का कर्ज लेने का प्रस्ताव पास कर दिया गया। नगर निगम अमृतसर इंप्रूवमेंट ट्रस्ट से 15 करोड़ का कर्ज लेकर आगे का काम चलाएगा।
विज्ञापन

एफएंड सीसी का गठन, रवि व प्रभाकर बने सदस्य
निगम में फाइनांस कमेटी का गठन हो गया, जिसमें भाजपा के रवि महेंद्रू व भगवंत प्रभाकर को सदस्य को बनाया गया है। उनके नाम का प्रस्ताव जोगिंदर सिंह टोनी व कंवलजीत बेदी ने रखा। जिन पर हाउस ने पास कर दिया।
विज्ञापन
विज्ञापन


हमें कुत्तों से बचाओ मेयर साहब
निगम में पार्षदों ने कुत्तों का मामला जोरदार ढंग से उठाया। निगम में पार्षद मंदीप जस्सल ने कहा कि आवारा कुत्तों ने महिला मंडल की प्रधान कमलजीत कौर को काट लिया है, कुत्तों ने शहर में आतंक मचा रखा है। सारे पार्षदों ने कुत्तों को लेकर बात उठाई। मेयर ने सहायक कमिश्नर वेद व्यास से पूछा तो सामने आया कि कुत्तों को कैच करने के लिए एक ही आटो है, जो 15-20 दिन खराब रहता है।

शहर की हालत काफी बुरी, विभागों का कामकाज भी दुरुस्त नहीं
मेयर सुनील ज्योति ने कहा कि विभागों का कामकाज ठीक नहीं है और शहर की हालत काफी दयनीय हो चुकी है। खासकर तहबजारी, स्ट्रीट लाइट व सेनिटेशन का हाल बुरा है। कई स्थानों पर स्ट्रीट लाइट बंद रहती हैं, मार्ग खराब हैं। उन्होंने चेतावनी दी कि इस बार हाउस में पार्षदों ने चीखें मारी हैं, अगली बार सुनने को मिली तो अधिकारियों को बख्शा नहीं जाएगा।


...और बोलना पड़ा विपक्ष के नेता को
जगदीश राज राजा विपक्ष के नेता हैं, जिनको इस बार हाउस की बैठक में बोलना पड़ा क्योंकि कई कांग्रेसी पार्षदों ने डायनामिक पार्षद गुट बना लिया था। जो अपनी आवाज उठाते थे, जिस कारण राजा को भी कई मामलों में ऊंचा बोलना पड़ा।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

Followed