{"_id":"94-31425","slug":"Jalandhar-31425-94","type":"story","status":"publish","title_hn":"बैडमिंटन में बीएससी व वॉलीबाल में बीसीए रहा विजयी","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
बैडमिंटन में बीएससी व वॉलीबाल में बीसीए रहा विजयी
Jalandhar
Updated Sun, 16 Dec 2012 05:30 AM IST
विज्ञापन
जालंधर। एपीजे कालेज आफ फाइन आर्ट्स के कंप्यूटर विभाग की तरफ से स्पोर्ट्स इवेंट का आयोजन किया गया। इसमें कालेज की सभी कक्षाओं के विद्यार्थियों ने भाग लिया। समारोह का आरंभ प्रिंसिपल डॉ. सुचारिता शर्मा ने विशेष रूप से शिरकत देकर किया। इसके बाद कालेज की छात्राओं के बैडमिंटन और छात्रों के वॉलीबाल के मुकाबले करवाए गए। दोनों मुकाबलों में विद्यार्थियों ने अपने प्रतिभा का प्रदर्शन किया, लेकिन बैडमिंटन में बीएससी द्वितीय की छात्रा राजप्रीत कौर ने सबसे बेहतर प्रदर्शन करके जीत हासिल की। जबकि बीसीए द्वितीय तवलीन कौर रनरअप रही। इसी तरह वॉलीबाल के मुकाबले में बीसीए तृतीय की टीम ने जीत हासिल की। जबकि बीसीए द्वितीय रनरअप रही।
प्राचार्य डॉ. सुचारिता शर्मा ने कहा कि विद्यार्थियों में शिक्षा के साथ-साथ खेल भावना को जगाने के लिए स्पोर्ट्स इवेंट करवाया गया था। इसमें कालेज के सभी कक्षाओं के विद्यार्थियों ने भाग लिया है। उन्होंने कहा कि हर खिलाड़ी को सिर्फ अपनी जीत का प्रण लेकर मैदान में उतरना चाहिए, अगर कोई जीत हासिल नहीं कर पाता तो उसे अपनी गलतियों की जानकारी लेकर सुधारना चाहिए। उन्होंने विजेता विद्यार्थियों को सम्मान चिह्न देकर सम्मानित किया और भविष्य में बेहतर प्रदर्शन करने की प्रेरणा दी।