{"_id":"94-30443","slug":"Jalandhar-30443-94","type":"story","status":"publish","title_hn":"पंजाब में हर घर में लगेगा वाटर मीटर","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
पंजाब में हर घर में लगेगा वाटर मीटर
Jalandhar
Updated Sat, 24 Nov 2012 12:00 PM IST
विज्ञापन
जालंधर। पंजाब में हर घर में वाटर मीटर लगाना लाजमी होगा। इस संबंधी शुक्रवार को जालंधर के सर्किट हाउस में उपस्थित सभी मेयरों व अधिकारियों ने प्रवानगी दे दी है। अब इस प्रस्ताव को कैबिनेट की बैठक में रखा जाएगा। यहां से प्रवानगी मिलने के बाद पंजाब भर में योजना को लागू कर दिया जाएगा। प्रिंसिपल सेक्रेटरी सुरेश कुमार का कहना है कि वाटर मीटरिंग पॉलिसी के तहत मोगा, लुधियाना और पटियाला में पहले ही बैठक हो चुकी है। अब जालंधर में हुई बैठक में भी सभी ने सहमति जताई है। अब प्रस्ताव को कैबिनेट की बैठक में रखा जाएगा।
पांच मरले पानी बिल माफ करने के बारे में उन्होंने कहा कि अभी 2009 वाली नोटिफिकेशन पर ही काम किया जाएगा। यानि पानी के बिलों को बढ़ाया नहीं जा रहा। पानी के बिल पहले ही तरह ही रहेंगे। नोटिफिकेशन के मुताबिक पांच मरले वाले घर पर पानी मुफ्त दिया जा रहा है। यह योजना इसी तरह ही चलेगी। इसके साथ ही शुक्रवार को हुई बैठक में कई अधिकारियों व नगर निगमों के मेयरों ने पानी के बिलों को बढ़ाने पर अपने विचार भी रखे है, लेकिन आखिरी फैसला कैबिनेट की बैठक में ही होगा।