{"_id":"94-30411","slug":"Jalandhar-30411-94","type":"story","status":"publish","title_hn":"राजन समर्थकों का धरना, पुलिस ने करवाया समझौता","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
राजन समर्थकों का धरना, पुलिस ने करवाया समझौता
Jalandhar
Updated Fri, 23 Nov 2012 12:00 PM IST
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
जालंधर। भाजपा नेता राजन अंगुराल पर सफाई सेविका के मारपीट करने के आरोप का मामला वीरवार को ठंडा हो गया। सुबह राजन अंगुराल के समर्थकों ने सफाई व्यवस्था को चरमराने के विरोध में धरना प्रदर्शन किया। इसके साथ ही अंगुराल पर गलत आरोप लगाने का विरोध भी किया। वहीं भाजपा नेता अंगुराल ने आरोपों के पीछे कांग्रेसी पार्षद सुशील रिंकू की राजनीतिक रंजिश का छिपा होना बताया है। उन्होंने कहा कि किसी भी महिला के साथ उन्होंने कोई मारपीट नहीं की है। सिर्फ उनकी छवि को धूमिल करने के लिए आरोप लगाया जा रहा है।
धरने की जानकारी मिलते ही एसीपी वैस्ट रविंदर पाल संधू और थाना पांच के प्रभारी राजिंदर कुमार मौके पर पहुंचे। उन्होंने लोगों को शांत करवाया और जांच के बाद ही कोई कार्रवाई करने का आश्वासन दिया। वहीं नगर निगम यूनियन के नेता पवन बाबा भी मौके पर पहुंचे। उन्होंने कहा कि उनका राजनीतिक नेताओं से कोई लेना देना नहीं है। उन्हें सिर्फ महिला कर्मी से किए धक्कामुक्के का इंसाफ चाहिए। इस पर पुलिस ने दोनों पक्षों को सामने बिठाकर विवाद को ठंडा करवा दिया। इस पर महिला ने भी कोई कार्रवाई न करवाने का आश्वासन दिया। थाना पांच के प्रभारी राजिंदर कुमार का कहना है कि दोनों पक्षों में बातचीत करके समझौता हो गया है। अब महिला कोई कार्रवाई नहीं चाहती। उधर कांग्रेसी पार्षद सुशील रिंकू का कहना है कि उनका इस मामले में कोई लेनादेना नहीं है। वह इसकी हर जांच के लिए तैयार है।