फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Punjab ›   Jalandhar News ›   सुपरवाइजरों की नियुक्ति उठे तो रद कर दी गई इंटरव्यू

सुपरवाइजरों की नियुक्ति उठे तो रद कर दी गई इंटरव्यू

Wed, 21 Nov 2012 12:00 PM IST
Jalandhar
Jalandhar Updated Wed, 21 Nov 2012 12:00 PM IST
विज्ञापन
जालंधर। निगम यूनियनों द्वारा निगम सुपरवाइजरों की नियुक्ति पर सवाल उठाए जाने पर मंगलवार को आयोजित इंटरव्यू को रद कर दिया गया है। नगर निगम के कमिश्नर विनय बुवलानी ने सुपरवाइजरों की नियुक्ति के लिए मंगलवार को इंटरव्यू रखी गई थी, लेकिन यूनियनों ने सुपरवाइजरों की नियुक्ति में सीनियोरिटी को नजरअंदाज करने का आरोप लगाया है। इस पर कमिश्नर विनय बुवलानी ने जांच का आश्वासन दिया था। जांच प्रक्रिया को देखते हुए अब इंटरव्यू वीरवार को होगी।
विज्ञापन

नगर निगम कर्मचारी तालमेल कमेटी, सफाई सेवक यूनियन, लेबर एंड टेक्निकल वर्कर यूनियन और पंजाब स्टेट म्यूनिसिपल कर्मचारी दल के पदाधिकारी सोमवार को निगमायुक्त से मिले थे। उन्होंने कहा था कि मंगलवार को सुपरवाइजरों की इंटरव्यू के लिए जो लिस्ट बनाई गई है उसमें कई खामियां हैं। यहां तक की लिस्ट में सीनियोरिटी का ख्याल भी नहीं रखा गया है। 18 सुपरवाइजरों को नियुक्त पत्र देने की बजाय दोबारा बुलाया जा रहा है। इसके बाद कमिश्नर ने इंटरव्यू वीरवार को करने का ऐलान कर दिया है। कमिश्नर विनय बुवलानी का कहना है कि अब इंटरव्यू वीरवार को होगी। इसका कारण जांच प्रक्रिया का पूरा न होना है।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed