फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Punjab ›   Jalandhar News ›   होस्टल के खाने से छात्राओं की हालत बिगड़ी

होस्टल के खाने से छात्राओं की हालत बिगड़ी

Mon, 19 Nov 2012 12:00 PM IST
Jalandhar
Jalandhar Updated Mon, 19 Nov 2012 12:00 PM IST
विज्ञापन
कपूरथला। शहर के जानेमाने एमजीएन पब्लिक स्कूल के होस्टल में खाना खाने से छह छात्राओं की हालत खराब हो गई। उन्हें उपचार के लिए सिविल अस्पताल में भर्ती करवाया गया है। इनमें से तीन छात्राओं के माता-पिता विदेश में रहते हैं। सिविल अस्पताल के एसएमओ बलबीर सिंह मुलतानी के मुताबिक छात्राएं खराब खाना से बीमार हुुई हैं। फिलहाल उनकी हालत खतरे से बाहर है। जिला स्वास्थ्य अधिकारी डा.गुरइकबाल सिंह ने कहा है कि कुछ दिन पहले स्कूल में खराब परोसे जाने संबंधी शिकायत मिली थी। विभाग की टीम ने वहां से खाने के सैंपल भरे थे। स्कूल को इस मामले में नोटिस भी जारी किया गया था।
विज्ञापन

छात्राओं ने बताया कि शनिवार रात को खाने में पनीर की सब्जी दी गई थी। उसके बाद से ही उनकी सेहत खराब होनी शुरू हो गई। सुबह होते उनके पेट में काफी दर्द होने लगा। इसके चलते छात्रा ईथल, हरप्रीत, कृतिका, कोमलप्रीत, कमलप्रीत व अनु चड्डा सिविल अस्पताल भर्ती करवाया गया। ईथल, हरप्रीत और कृतिका ने बताया कि उनके माता पिता यूके में रहते हैं।
विज्ञापन

जिला स्वास्थ्य अधिकारी डा.गुरइकबाल सिंह ने कहा है कि खराब खाना खाने से स्कूल की छात्राएं बीमार हुई हैं। उन्होंने कहा कि खाने के सैंपल को जांच के लिए लैब को भेजे जाएंगे अगर रिपोर्ट सही नहीं आई तो फूड सेफ्टी एक्ट के तहत कार्रवाई की जाएगी। उन्होंने बताया कि कुछ सप्ताह पहले उन्होंने एक गुप्त शिकायत के आधार पर एमजीएन पब्लिक स्कूल में छापामारी कर सैंपल भरे थे। उन्होंने स्कूल के होस्टल मेस और अन्य स्थानों से खाद्य पदार्थों के सैंपल लिए थे। उन्होंने उसके बाद एमजीएन पब्लिक स्कूल को 10 दिन का नोटिस जारी किया गया था। नोटिस का जवाब आने के बाद स्वास्थ्य विभाग स्कूल की कारगुजारी का निरीक्षण करेगा। अगर निरीक्षण में सब कुछ सही नहीं पाया गया तो कार्रवाई की जाएगी।
विज्ञापन
विज्ञापन

इस बारे में स्कूल की प्रिंसिपल कमलेश कौर ने कहा कि उनको फोन पर बच्चों की सेहत खराब होने की जानकारी मिली है। वह शहर से बाहर पेपर सेंटर में कार्य करने गई हुई थी। उन्होंने बताया कि उन्होंने भी वहीं खाना खाया था जो बच्चों ने खाया था। वह कपूरथला आकर सारी बात का जायजा लेने के बाद ही इस बारे में कुछ और बता सकती है।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed