{"_id":"94-30074","slug":"Jalandhar-30074-94","type":"story","status":"publish","title_hn":"सुखबीर-हरसिमरत जालंधर में, जाम में फंसे लोग","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
सुखबीर-हरसिमरत जालंधर में, जाम में फंसे लोग
Jalandhar
Updated Tue, 13 Nov 2012 12:00 PM IST
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
जालंधर। डिप्टी सीएम सुखबीर बादल अपने परिवार के साथ निजी दौरे पर सोमवार को जालंधर दौरे पर पहुंचे। उनके साथ उनकी पत्नी बठिंडा से सांसद हरसिमरत कौर बादल और राजस्व मंत्री विक्रम सिंह मजीठिया भी थे। लाल बत्ती वाले वाहनों के लंबे चौड़े काफिले के कारण शहर में जबरदस्त जाम लगा रहा। मंगलवार को दीपावली के कारण शहर में काफी भीड़ थी और लोग खरीदारी करने के लिए बाजारों में निकले हुए थे, जिनके वाहन जाम में फंसे रहे। कभी एक सड़क को बंद किया गया तो कभी दूसरी।
सुखबीर बादल और हरसिमरत कौर के साथ हेलीकॉप्टर से आए लेकिन राजस्व मंत्री विक्रम सिंह मजीठिया उनका स्वागत करने के लिए एक घंटा पहले ही पहुंच चुके थे। मजीठिया काफी समय तक पीएपी पर बैठकर सुखबीर व हरसिमरत का इंतजार करते रहे। बाद में सभी पारिवारिक सदस्य कारों के लंबे-चौड़े काफिले के साथ शहर में आए। यहां पर उनका कार्यक्रम बिलकुल निजी था और वह दीपावली की बधाई देने के लिए खास लोगों के पास आए थे।