{"_id":"5c990a3cbdec22144f4176ba","slug":"91553533500-jalandhar-news","type":"story","status":"publish","title_hn":"बांध विस्थापितों ने मिनी सचिवालय में की बांध प्रशासन के खिलाफ नारेबाजी","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
बांध विस्थापितों ने मिनी सचिवालय में की बांध प्रशासन के खिलाफ नारेबाजी
विज्ञापन
बांध प्रशासन पर फर्जीवाडे के आरोप में डीसी ने की जांच शुरू
बांध विस्थापितों ने मिनी सचिवालय में की प्रशासन के खिलाफ नारेबाजी
अमर उजाला ब्यूरो
पठानकोट। नौकरी की मांग और बांध प्रशासन पर फर्जीवाडा कर नौकरियां देने का आरोप लगाकर मिनी सचिवालय की टंकी पर चढ़े बांध विस्थापित परिवारों के साथ डीसी रामबीर ने सोमवार को बैठक की। प्रधान दयाल सिंह ने बताया कि बैठक में डीसी ने लोगों को आश्वस्त किया कि उनके द्वारा लगाए आरोपों के बाद बांध विस्थापितों के तौर पर भर्ती किए गए 300 कर्मचारियों के डाक्यूमेंट की जांच शुरू कर दी गई है। इसके लिए एक जांच कमेटी का गठन किया गया है। डीसी ने विश्वास दिलवाया कि जिन किसानों या जमींदारों की जमीन बैराज प्रोजेक्ट में अधिग्रहित हुई है। उन्हें नियमानुसार सुविधा दी जाएगी। यह भी सुनिश्चित किया जाएगा कि जिन लोगों ने नौकरी हासिल की है, उन्हें मानकों अनुसार नौकरी मिली हो। इसकी गहनता से जांच की जाएगी। दयाल सिंह ने कहा कि रणजीत सागर बांध प्रशासन के अधिकारियों ने रेवेन्यू अधिकारियों से मिली भगत कर अपने चहेतों और अयोग्य लोगों को नौकरियां दी हैं। इस दौरान लोगों ने मिनी सचिवालय में बांध प्रशासन के खिलाफ रोष प्रदर्शन कर नारेबाजी की। इस मौके पर सुरेंद्र सिंह, ओंकार सिंह, राजेश गिरी, शेर सिंह, हरमेश सिंह, राम सिंह, जनकीराम, सुच्चा सिंह, बीरबल, स्वर्ण सिंह, चरणजीत सिंह, सोहन सिंह, रणवीर सिंह, गगन सिंह, बलबीर सिंह व अन्य उपस्थित थे।
फोटो:-2-मिनी सचिवालय में बांध प्रशासन के खिलाफ रोष जताते लोग।