{"_id":"5c5db8b4bdec224e0121dad7","slug":"91549646004-jalandhar-news","type":"story","status":"publish","title_hn":"पंजाब पुलिस को मिलेगा एक लाख रुपए का ईनाम","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
पंजाब पुलिस को मिलेगा एक लाख रुपए का ईनाम
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
रोहतक, नोएडा सहित सभी केंद्रों के लिए
भादू के एनकाउंटर के लिए पंजाब पुलिस को मिलेगा एक लाख का इनाम
राजस्थान के पुलिस महानिदेशक ने की घोषणा
अमर उजाला ब्यूरो
अबोहर। राजस्थान, पंजाब व हरियाणा के वांटेड गैंगस्टर अंकित भादू के एनकाउंटर के बाद राजस्थान के पुलिस महानिदेशक की ओर से भादू पर घोषित एक लाख रुपये का इनाम पंजाब पुलिस की ओकू टीम को मिलेगा। इस बारे में पंजाब पुलिस राजस्थान डीजीपी से इनाम राशि पर अपना हक जताते हुए फाइल पुटअप करेगी। बीकानेर रेंज के आईजी बीएल मीणा ने शुक्रवार को बताया कि डीजीपी कपिल गर्ग ने 6 फरवरी को ही बदमाश अंकित भादू के बारे में सही सूचना देने, उसको पकड़वाने वाले का नाम गोपनीय रखते हुए एक लाख रुपये का इनाम घोषित किया था। वीरवार को पंजाब पुलिस की ओकू टीम ने चंडीगढ़ के पास स्थित जीरकपुर में अंकित भादू का एनकाउंटर किया। ऐसे में इनामी राशि की हकदार भी ओकू टीम ही है। पंजाब पुलिस अपने डीजीपी के सामने इनाम की राशि पानी के लिए क्लेम करेगी। गौरतलब है कि पंजाब पुलिस के हाथों मारे गये अंकित भादू पुत्र शिव प्रकाश निवासी शेरेवाला पुलिस थाना बहाववाला पर पंजाब, राजस्थान व हरियाणा में हत्या, हत्या का प्रयास, लूट, डकैती के 15 मुकदमे दर्ज हैं। शार्प शूटर अंकित भादू ने श्रीगंगानगर में एक जिम में हिस्ट्रीशीटर जॉर्डन को गोलियों से छलनी कर मौत के घाट उतार दिया था। वह पंकज सोनी हत्याकांड में भी वांछित था। दोनों वारदात के बाद से श्रीगंगानगर पुलिस अंकित भादू की तलाश में थी।
गर्लफ्रेंड से मिली पुलिस को लीड
शार्प शूटर अंकित भादू को पकड़ने के लिए पंजाब व राजस्थान पुलिस काफी समय से सक्रिय थी। भादू को दबोचने के लिए दोनों राज्यों की पुलिस सूचनाओं का आदान-प्रदान भी कर रही थी, लेकिन वीरवार शाम को जब पंजाब पुलिस ने जीरकपुर में अंकित भादू का एनकाउंटर किया, उस वक्त राजस्थान की श्रीगंगानगर पुलिस साथ नहीं थी। बीकानेर रेंज के आईजी बीएल मीणा ने बताया कि दोनों राज्यों की संयुक्त टीम कई दिनों से अंकित भादू के बारे में सुराग लगाने में जुटी थी। ऐसे में राजस्थान पुलिस को अंकित भादू की गर्लफ्रेंड को पकड़ने में बड़ी सफलता मिली। गर्लफ्रेंड से पंजाब व राजस्थान पुलिस ने पूछताछ की। इसमें पुलिस को लीड मिली। भादू जहां भी रहा, अपनी गर्ल फ्रेंड के संपर्क में रहा। गर्लफ्रेंड के मोबाइल को खंगालने व उससे पूछताछ में खुलासा हुआ कि अंकित भादू कहीं भी लंबे समय तक नहीं रहता था। वह कभी राजस्थान तो कभी पंजाब में पनाह लेता था।