फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Punjab ›   Jalandhar News ›   पंजाब में स्पोटर्स की सुविधाओं पर खेल मंत्री राणा ने जताई चिंता

पंजाब में स्पोटर्स की सुविधाओं पर खेल मंत्री राणा ने जताई चिंता

Sat, 04 Aug 2018 10:57 PM IST
Updated Sat, 04 Aug 2018 10:57 PM IST
विज्ञापन
पंजाब में स्पोटर्स की सुविधाओं पर खेल मंत्री राणा ने जताई चिंता
स्पोर्ट्स बजट बहुत कम.. कैसे सुधरें व्यवस्थाएं : सोढी
विज्ञापन

-हरियाणा के 800 करोड़ के मुकाबले पंजाब का स्पोर्ट्स का बजट मात्र 145 करोड़
-पंजाब में घट रहीं स्पोर्ट्स की सुविधाओं पर खेल मंत्री राणा ने जताई चिंता
- पटियाला का एनआईएस सेंटर खस्ताहाल का है शिकार, ऐसे में कैसे तैयार होंगे इंटरनेशनल स्तर के प्लेयर
- नई स्पोटर्स पालिसी आने की जगाई उम्मीद
अमर उजाला ब्यूरो
जालंधर। देर से ही सहीं पर अब पंजाब के खिलाड़ियों और खस्ताहालत खेल सेंटर की तस्वीर राज्य सरकार तक पहुंचने लगी हैं। शनिवार को जालंधर में पंजाब के स्पोर्ट्स मिनिस्टर राणा गुरमीत सिंह सोढी ने कम हो रही स्पोर्ट्स सुविधाओं पर चिंता जताई। वहीं सितंबर में आने वाली नई स्पोर्ट्स पालिसी के बारे में भी जानकारी दी।

प्रेसवार्ता के दौरान उन्होंने कहा कि पंजाब का स्पोर्ट्स बजट बहुत कम है। इस बजट में खेल मैदानों और खिलाड़ियों को सुधार नहीं हो सकता। पंजाब का स्पोर्ट्स बजट 145 करोड़ रुपये है, जबकि पड़ोसी राज्य हरियाणा का स्पोर्ट्स बजट 800 रुपये रखा गया है। इसी मामले को लेकर वह वित्त मंत्री मनप्रीत सिंह बादल और सीएम अमरिंदर सिंह से मिल चुके हैं और बजट को बढ़ाने की मांग कर चुकेे हैं। राणा ने कहा है कि राज्य में स्पोर्ट्स के सुधार को लेकर नई पालिसी सितंबर तक घोषित की जाएगी। इस पालिसी में खिलाड़ियों के प्रशिक्षण से लेकर उनकी डाइट, होस्टल सुविधा इत्यादि का विशेष ध्यान दिया जाएगा। इंटरनेशनल खिलाड़ियों को तैयार करने वाले कोचों को भी आधुनिक प्रशिक्षण दिया जाएगा। बेहतरीन कोचों को ट्रेनिंग के लिए विदेश में भेजा जाएगा, ताकि वहां से नई टेकनीक को सिखाकर यहां आकर खिलाड़ियों को सिखा सके। उन्होंने कहा कि पटियाला में संचालित नेताजी सुभाष नेशनल इंस्टीट्यूट ऑफ स्पोर्ट्स (एनआईएस) का सेंटर भी खस्ताहाल है। वहां की स्थिति इंटरनेशनल प्लेयर को तैयार करने वाली नहीं रही हैं। इंफ्रास्ट्रक्चर की बेहद कमी हैं। एनआईएस का सुधार करने के साथ नई स्पोर्ट्स यूनिवर्सिटी की शुरुआत की जाएगी। इसके साथ पंजाब के स्पोर्ट्स कॉलेज के सुधार पर भी ध्यान दिया जाएगा। उन्होंने राज्य में स्पोर्ट्स गतिविधियों के सुधार को लेकर केन्द्रीय स्पोर्ट्स मंत्री राज्यवर्धन सिंह राठौर को भी पत्र लिखा है। राणा ने कहा कि आर्थिक रूप से कमजोर और डेफ एंड डम खिलाड़ियों की पंजाब सरकार मदद करेगी, ताकि ऐसे खिलाड़ी आगे बढ़ सकें। राणा ने कहा कि राज्य की कांग्रेस सरकार भी कबड्डी कप करवाएगी, जोकि पूरी तरह से स्पोर्ट्स के आधार पर होगा।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed