फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Punjab ›   Jalandhar News ›   परगट बोले मैं करप्ट लोगों के खिलाफ, आप भी भ्रष्ट अधिकारियों का साथ मत दो

परगट बोले मैं करप्ट लोगों के खिलाफ, आप भी भ्रष्ट अधिकारियों का साथ मत दो

Thu, 19 Jul 2018 10:12 PM IST
Updated Thu, 19 Jul 2018 10:12 PM IST
विज्ञापन
परगट बोले मैं करप्ट लोगों के खिलाफ, आप भी भ्रष्ट अधिकारियों का साथ मत दो
परगट सिंह के आश्वासन पर निगम कर्मियों की हड़ताल खत्म
विज्ञापन

-परगट बोले-मैं करप्ट लोगों के खिलाफ, आप भी भ्रष्ट अधिकारियों का साथ मत दें
अमर उजाला ब्यूरो
जालंधर। नगर निगम कर्मचारियों की समस्याएं हल करवाने के लिए वीरवार को जालंधर छावनी से विधायक परगट सिंह नगर निगम पहुंचे और हड़ताल पर बैठे सफाई व निगम कर्म चारियों को आश्वासन दिया कि वह उनके साथ हैं। उनकी मांगों को लेकर वह जल्द ही निकायमंत्री नवजोत सिंह सिद्धू के साथ उनकी बैठक करवाएंगे। वहीं परगट सिंह ने यह भी साफ कर दिया कि नाजायज इमारतों व कालोनियां काटवाने वाले भ्रष्ट अधिकारियों के साथ वह किसी भी सूरत में नहीं है, इसकी जांच चल रही है। जो निगम अधिकारी व कर्मचारी बेदाग पाए जाते हैं, उन पर कार्रवाई नहीं होगी। इसके बाद कर्मचारियों ने अपनी हड़ताल खत्म कर दी है।
निगम कर्मचारी हाल ही में सस्पेंड किए गए बिल्डिंग विभाग के अधिकारियों और कर्मचारियों को बहाल करने की मांग के अलावा लंबित वेतन तथा भविष्य में भी समयानुसार वेतन दिए जाने की मांग को लेकर हड़ताल पर चल रहे थे। वीरवार को तो पूर्ण रूप से कामकाज ठप रहा। जिससे शहर की सीवरेज व सफाई व्यवस्था की हालत पतली होने लगी थी। आखिरकार, वीरवार को विधायक परगट सिंह नगर निगम में जा पहुंचे और उन्होंने ने कहा कि अगर नगर निगम के अफसर पाक साफ हैं तो उन्हें विजिलेंस जांच से डर क्यों है ? उन्होंने कहा कि पिछले एक महीने से 93 अवैध इमारतों की रिपोर्ट सरकार को नहीं भेजी गई। क्या यह सही है। अवैध इमारतों से सरकार को रेवन्यू नहीं मिल रहा है और नगर निगम का टैक्स चोरी होकर अधिकारियों की जेब में जा रहा है।
विज्ञापन

विधायक परगट को देख धरने पर बैठे निगम मुलाजिम उलटा उग्र हो गए और पंजाब सरकार के खिलाफ नारेबाजी करने लगे। परगट सिंह ने प्रधान चंदन ग्रेवाल से बातचीत करते हुए धरना खत्म करने की बात कही। चंदन ने अपनी मांगे दोहराई कि दर्जा चार कर्मचारियों को समय पर वेतन नहीं मिल रहा है, जिससे उनका गणित गड़बड़ा रहा है। परगट ने कहा कि वह खुद इस हक में है कि दर्जा चार कर्मचारियों को समय पर ही वेतन मिलना चाहिए। अगले सप्ताह मंत्री नवजोत सिंह सिद्धू से मीटिंग करवाएंगे। परगट ने कहा कि नगर निगम कर्जे में डूबा है। अगर नगर निगम में फीस न जमा कर कुछ अफसर अपनी जेबें भरेंगे तो मुलाजिमों को सेलरी कहां से दी जाएगी ?
विज्ञापन
विज्ञापन

मेयर व विधायक में ठनी, विधायक बोले मेयर साहब मैं इस काम में आपके साथ नहीं..
मेयर जगदीश राज राजा ने निगम कर्मचारियों से बात करते हुए कहा कि जालंधर के सारे विधायक, सांसद चौधरी संतोख सिंह खुद कैप्टन अमरिंदर सिंह के पास गए, ताकि विजिलेंस की जांच को रुकवाया जा सके, इस पर परगट सिंह ने बात को टोका और कहा कि मेयर साहब इस काम में मैं आपके साथ नहीं हूं। विजिलेंस की जांच को रुकवाना नहीं चाहिए। इसके बाद बातचीत में फिर से मेयर ने कह दिया कि वह तो खुद निगम कर्मचारियों के हक में हैं और कैप्टन अमरिंदर को विजिलेंस जांच रोकने के लिए मनाया, इस पर फिर से परगट सिंह ने कहा कि सॉरी मेयर साहब मैं इस काम में आपके साथ नहीं हूं।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed