फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Punjab ›   Jalandhar News ›   पनबस कर्मियों की बसों का मुकम्मल चक्का जाम

पनबस कर्मियों की बसों का मुकम्मल चक्का जाम

Mon, 25 Jun 2018 10:04 PM IST
Updated Mon, 25 Jun 2018 10:04 PM IST
विज्ञापन
पनबस कर्मियों की बसों का मुकम्मल चक्का जाम
पनबसकर्मियों ने रखा चक्का जाम
विज्ञापन

दूसरे राज्यों को जाने वाले मुसाफिर हुए परेशान
अमर उजाला ब्यूरो
मुक्तसर। पनबस कांट्रैक्ट वर्क्स यूनियन पंजाब के आह्वान पर चल रही समूह 18 डिपुओं की हड़ताल के तहत सोमवार को मुक्तसर में पनबस कर्मियों ने चक्का जाम किया। जिस कारण मुक्तसर बस स्टैंड से दूसरे राज्यों को जाने वाली लगभग सभी रूटों की बसों के बंद रहने से लंबे रूट के मुसाफिरों को परेशान होना पड़ा। चक्का जाम दौरान प्रदर्शन को संबोधित करते हुए सूबा चेयरमैन कमल कुमार ने कहा कि अगर पनबस कर्मियों की ओर से वर्करों की मांगों को लागू नहीं किया जाता तो आने वाले समय में अघोषित समय के लिए भी हड़ताल की जा सकती है। यही नहीं डायरेक्टर स्टेट ट्रांसपोर्ट, मुख्यमंत्री व ट्रांसपोर्ट मंत्री के घेराव की प्लॉनिंग भी होगी। प्रदर्शनकारी कच्चे मुलाजिमों को पक्का करने, बराबर काम बराबर वेतन का फैसला लागू करने, पनबस वर्करों पर पंजाब रोडवेज वाले सभी नियम व सहूलियतें लागू करने, कंडक्टरों व ड्राइवरों की रिपोर्टो की कंडीशन बंद करने, पनबस में ठेके पर भर्ती बंद करने, रेगुलर भर्ती करने समेत अन्य मांगों को पूरा करने की जरूरत पर जोर दिया। इस मौके डिपो अध्यक्ष हरजिंदर सिंह, महा सचिव तरसम सिंह, बलकार सिंह, अवतार सिंह, चरनजीत सिंह, गुरप्रीत सिंह, हरमेल सिंह, बुध राम, सुखदीप सिंह, भुपिंदर सिंह, बेअंत सिंह, गुरसेवक सिंह, हरप्रीत सिंह समेत अन्य भी उपस्थित थे।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed