{"_id":"5ac2611e4f1c1b95618b50bd","slug":"91522688286-jalandhar-news","type":"story","status":"publish","title_hn":"फरीदकोट जिले में भी बंद का व्यापक असर","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
फरीदकोट जिले में भी बंद का व्यापक असर
Updated Mon, 02 Apr 2018 10:28 PM IST
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
फरीदकोट में बंद का व्यापक असर
अमर उजाला ब्यूरो
फरीदकोट, कोटकपूरा।
सुप्रीम कोर्ट की ओर से एससीएसटी एक्ट पर दिए ताजा फैसले के खिलाफ सोमवार को भारत बंद का जिले में व्यापक असर रहा। बंद के दौरान जिले के फरीदकोट, कोटकपूरा व जैतो में रोष मार्च भी निकाले गए और राष्ट्रपति के नाम अधिकारियों को मांग पत्र भी सौंपे गए। जिले में छिटपुट घटनाओं को छोड़कर किसी भी तरह के उपद्रव ,तोड़फोड़ या लड़ाई झगड़े का कोई समाचार नहीं मिला है। बंद के चलते तमाम बाजार व व्यापारिक प्रतिष्ठान बंद रहे और बस सेवाएं भी बंद रहे। रेल सेवाओं पर किसी तरह का कोई प्रभाव नहीं पड़ा।
फरीदकोट में रोष मार्च निकालने से पहले नगर काउंसिल दफ्तर के समक्ष रोष रैली का आयोजन किया गया। दलित जत्थेबंदियों से नेता प्रिंसिपल कृष्ण कुमार, डॉ. जतिंदर कुमार, ओम प्रकाश बोहत, संत राम प्रधान, जैतो से आप विधायक मास्टर बलदेव सिंह, डॉ.मनजीत सिंह आदि ने कहा कि एससी, एसटी एक्ट को लेकर दिया गया फैसला दलित विरोधी है। इसे वापिस न लिया तो संघर्ष और तेज किया जाएगा। उन्होंने कहा कि संविधान निर्माता डॉ. अंबेडकर ने दलित समाज के साथ होने वाले भेदभाव को सख्ती से रोकने के लिए कानून में कई तरह के प्रावधान किए थे। कोटकपूरा में दलित जत्थेबंदियों ने एससीएसटी एक्ट व संविधान बचाओ एक्शन कमेटी की अगुवाई में रोष मार्च निकाला और एसडीएम को मांग पत्र दिया। जैतो में रोष धरने के दौरान तहसीलदार को मांग पत्र देकर सुप्रीम कोर्ट का फैसला वापस लेने की मांग उठाई गई।