फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Punjab ›   Jalandhar News ›   90 thousand robbed in broad daylight from old lady

दिन दहाड़े बजुर्ग महिला से 90 हजार लूटे

Fri, 25 Oct 2013 11:05 PM IST
अमर उजाला,जालंध्ार
अमर उजाला,जालंध्ार Updated Fri, 25 Oct 2013 11:05 PM IST
विज्ञापन
90 thousand robbed in broad daylight from old lady
जालंधर के बीच स्थित बडे़ डाकघर के निकट दो बाइक सवार युवकों ने दिनदहाडे एक बुजुर्ग महिला से रुपयों से भरा बैग छीन लिया और फरार हो गए। बैग में 90 हजार रुपये थे, जिन्हें वह स्टेट बैंक से निकलवाकर रिक्शे में घर जा रही थी।
विज्ञापन


लूट की सूचना पर एसीपी सेंट्रल दलबीर सिंह बुट्टर मौके पर पहुंचे और घटनास्थल की जांच की। पुलिस ने बैंक का सीसीटीवी फुटेज भी लिया है।

बशीरपुरा निवासी बुजुर्ग महिला विमला देवी (75)अपने पोते के साथ सर्किट हाउस के निकट स्थित बैंक से पैसे निकलवाने गई थी। ये पैसे उसकी बेटी ने अमेरिका से भेजे थे। बैंक से निकाली 90 हजार रुपये की राशि बैग में रखकर वह करीब पौने बारह बजे रिक्शा पर घर के लिए चल दी।
विज्ञापन


इसी दौरान पल्सर बाइक पर सवार दो युवकों ने उसके हाथ से बैग छीनने की कोशिश की। बिमला ने बैग नहीं छोड़ा तो लुटेरों ने उसे धक्का देकर गिराने की कोशिश की।
विज्ञापन
विज्ञापन


इस चक्कर में उसके हाथ से छूटे बैग को लेकर भाग निकले। वहां से जा रहे कुछ राहगीरों ने दोनों युवकों का पीछा किया, लेकिन उन्हें पकड़ा नहीं जा सका। लूट की सूचना पर पहुंचे एसीपी सेंट्रल ने अपराधियों की पुरानी फोटो फाइल भी विमला व उसके पोते को दिखाई है ताकि अगर उनमें कोई शामिल हो तो उसको काबू किया जा सके।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed