{"_id":"6159df808ebc3e1ddd4dda22","slug":"850-new-government-buses-will-run-on-the-roads-in-two-months-md-bhupinderpal-singh-kapurthala-news-pkl4288802186","type":"story","status":"publish","title_hn":"अगले दो महीनों में सूबे की सड़कों पर दौड़ेंगी 850 नई सरकारी बसें : एमडी भूपिंदरपाल सिंह","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
अगले दो महीनों में सूबे की सड़कों पर दौड़ेंगी 850 नई सरकारी बसें : एमडी भूपिंदरपाल सिंह
विज्ञापन
कपूरथला। पीआरटीसी के मैनेजिंग डायरेक्टर भूपिंदरपाल सिंह (आईएएस) ने कहा है कि पंजाब सरकार की तरफ से 850 नई सरकारी बसों की खरीद की जा रही है, जो आगामी दो माह के दौरान सड़कों पर दौड़ने लगेंगी।
रविवार को कपूरथला डिपो और बस स्टैंड में चलाए जा रहे सफाई अभियान का जायजा लेने पहुंचे एमडी ने कहा कि पंजाब सरकार ट्रांसपोर्ट विभाग की ओर से जारी निर्देशों के अनुसार सभी पंजाब के पीआरटीसी और पनबस के अधीन आते बस स्टैंडों में सफाई अभियान चलाया गया है।
उन्होंने बस स्टैंड कपूरथला में साफ-सफाई के प्रबंध देखे गए और आम लोगों के पास से बस सर्विस और साफ सफाई संबंधित और अन्य सहूलतों की जानकारी ली गई। उन्होंने साफ सफाई में कमियों को दूर करने के लिए डिपो के जनरल मैनेजर परवीन कुमार को निर्देश जारी किए।
विज्ञापन
उन्होंने कहा कि साफ-सफाई मुहिम भविष्य में इसी तरह लगातार जारी रहेगी और पंजाब सरकार की तरफ से आम जनता और महिला सवारियों को दी जा रही सहूलियतों में विस्तार किया जाएगा।