फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Punjab ›   Jalandhar News ›   यूथ अकालियों ने आतंकी वर्दी पहने सिद्दू का पोस्टर सलारिया चौक में लगाया, कालिख पोती

यूथ अकालियों ने आतंकी वर्दी पहने सिद्दू का पोस्टर सलारिया चौक में लगाया, कालिख पोती

Tue, 19 Feb 2019 09:51 PM IST
Panchkula bureau Panchkula bureau
Updated Tue, 19 Feb 2019 09:51 PM IST
विज्ञापन
यूथ अकालियों ने आतंकी वर्दी पहने सिद्दू का पोस्टर सलारिया चौक में लगाया, कालिख पोती
‘सिद्धू आए तो अंडो, टमाटरों से स्वागत’
विज्ञापन

यूथ अकाली दल ने केबिनेट मंत्री को दिया भारत गद्दार रत्न अवार्ड
आतंकी वर्दी पहने सिद्ध का पोस्टर लगाने के बाद कालिख पोती
अमर उजाला ब्यूरो,
पठानकोट। यूथ अकाली दल (ब) ने जिलाध्यक्ष जसप्रीत सिंह राणा की अध्यक्षता में पठानकोट के सलारिया चौक में केबिनेट मंत्री नवजोत सिंह सिद्दू के खिलाफ रोष प्रदर्शन किया। अकालियों ने सिद्ध की आतंकी वर्दी में वायरल हो रहे पोस्टर को सलारिया चौक के बीचो बीच लगाया और स्प्रे कर चेहरे पर कालिख पोती।
जसप्रीत राणा ने कहा कि सिद्ध ने पाकिस्तानी की हिमायत कर देश के शहीदों का अपमान किया है। सिद्धू की पाकिस्तान के प्रधानमंत्री इमरान खान, जरनल बाजवा और खालिस्तानी आतंकी गोपाल सिंह चावला के साथ नजदीकियां हैं। अकाली नेताओं ने सरकार से सिद्धू के खिलाफ देशद्रोह का मुकदमा दर्ज कर उन्हें कैबिनेट से बर्खास्त करने की मांग की। जिलाध्यक्ष राणा ने बताया कि सिद्ध की कारगुजारी पर उन्होंने उन्हें भारतीय गद्दारी रत्न अवार्ड दिया है। यह डीसी के माध्यम से मुख्यमंत्री कैप्टन को भेजकर सिद्धू पर कार्रवाई की मांग की जाएगी।
विज्ञापन

वक्ताओं ने कहा कि सिद्धू अकाली नेताओं के रोष से डर गए हैं, इसीलिए उन्हें पठानकोट का सरकारी दौरा रद्द करना पड़ा। कहा कि सिद्दू को कभी भी पठानकोट की धरती पर आने नहीं दिया जाएगा और जब भी पठानकोट आने की कोशिश करेंगे उनका टमाटरों, अंडों के साथ स्वागत किया जाएगा। अकाली नेताओं ने सिद्धू की फोटो पर कालिख पोती और पाकिस्तान का झंडा फूंका। इस अवसर पर अकाली दल किसान विंग के जिलाध्यक्ष बलजीत सिंह माही नंगल, नवदीप सिंह लवली, बचन सिंह, काबुल सिंह, सुरजीत सिंह, गोल्डी नरोट मेहरा, दीदार सिंह, गौरव पठानिया, शमशेर सिंह, बलजिंदर सिंह, अवतार सिंह, तारा सिंह, गुरविंदर सिंह, गुरमेज सिंह मौजूद थे।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed