फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Punjab ›   Jalandhar News ›   पंजाब सरकार ने दिया बिजली उपभोक्ताओं को झटका

पंजाब सरकार ने दिया बिजली उपभोक्ताओं को झटका

Thu, 15 Mar 2018 10:16 PM IST
Updated Thu, 15 Mar 2018 10:16 PM IST
विज्ञापन
पंजाब सरकार ने दिया बिजली उपभोक्ताओं को झटका
पंजाब सरकार ने दिया बिजली उपभोक्ताओं को झटका
विज्ञापन

पावरकाम ने करीब 9 प्रतिशत तक बढ़ाए बिजली के रेट
अप्रैल 2017 से दिसंबर तक का बढे़ हुए बिल का बकाया भी वसूलेगा विभाग
अमर उजाला ब्यूरो
जालंधर।
पंजाब स्टेट इलैक्ट्रिसिटी रेगुलेटरी कमीशन की ओर से पंजाब सरकार को भेजी गई सिफारिश के तहत सरकार ने बिजली बिल में बढ़ोतरी कर जनता की परेशानी बढ़ा दी है। बिजली विभाग की ओर से उपभोक्ताओं से बीते 8 माह से बढे़ हुए बिजली बिल वसूले जा रहे हैं। दरअसल पंजाब स्टेट इलैक्ट्रिसिटी रेगुलेटरी कमीशन की रिपोर्ट के बाद पंजाब सरकार ने विभाग को बिजली के रेट में बढ़ोतरी करने के आदेश दिए थे। इसके तहत अब बिजली विभाग ने रेट में करीब 9 प्रतिशत तक की बढ़ोतरी कर दी थी। बिजली के दाम बढ़ने के बाद विभाग उपभोक्ता से बीते 8 माह का बकाया भी बढे़ हुए टैरिफ के रूप में ले रहा है। अब बिजली उपभोक्ताओं को अपने करंट बिल के साथ बीते 8 माह का बढे हुए बिजली के रेट का डिफरेंस भी देना पड़ रहा है। यह डिफरेंस घरेलू उपभोक्ताओं से 2 किस्तों और इंडस्ट्री उपभोक्ताओं से 9 किस्तों में लिया जा रहा है। हालांकि अगर पावरकॉम के अधिकारियों की मानें तो इंडस्ट्री को राहत देने के लिए पंजाब सरकार ने इस बढे़ हुए टैरिफ का 50 प्रतिशत बिल खुद वहन किया है।

घरेलू उपभोक्ताओं को लगेगा अभी 1 और झटका
घरेलू उपभोक्ताओं को बढे़ हुए रेट का बकाया पहली किस्त के रूप में मार्च में मिले बिल में लगकर आ चुका है, लेकिन दूसरी किस्त का झटका घरेलू उपभोक्ताओं को लगना अभी बाकी है। बढे़ हुए टैरिफ की दूसरी किस्त का बकाया उपभोक्ताओं को मई में आने वाले बिजली के बिल में चुकाना पड़ेगा। इस तरह इंडस्ट्री बिल में भी पहली किस्त का बकाया लगाया गया है और बाकी 8 किस्तें इंडस्ट्री को और बढे़ हुए टैरिफ की देनी पड़ेगी। इस बढ़ोतरी से पहले जो 500 यूनिट यूजेज का बिल 4 हजार तक आता था, वह अब करीब 8 हजार आ रहा है।
विज्ञापन


9 प्रतिशत बिजली मंहगी होने से आ रहा बढ़कर बिल : गर्ग
बिजली विभाग के डायरेक्टर कामर्शियल ओपी गर्ग का कहना है कि रेगुलेटरी कमीशन की ओर से की गई सिफारिश के तहत पंजाब सरकार ने बिजली के बिल बढाए हैं। बिजली टैरिफ करीब 9 प्रतिशत तक बढ़ाया गया था। घरेलू उपभोक्ताओं से जनवरी से जून तक का व इंडस्ट्री उपभोक्ताओं से जनवरी से सितंबर तक का बढे़ हुए बिजली बिल का बकाया वसूला जा रहा है। आगे जैसे सरकार की तरफ से आदेश होंगे, वैसे बढे़ हुए टैरिफ की वसूली की जाएगी।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed