फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Punjab ›   Jalandhar News ›   पारा लुढ़कने से बढने लगी ठिठुरन, न्यूनतम तामपाम 5 डिग्री तक लुढ़का

पारा लुढ़कने से बढने लगी ठिठुरन, न्यूनतम तामपाम 5 डिग्री तक लुढ़का

Thu, 04 Jan 2018 10:13 PM IST
Updated Thu, 04 Jan 2018 10:13 PM IST
विज्ञापन
पारा लुढ़कने से बढने लगी ठिठुरन, न्यूनतम तामपाम 5 डिग्री तक लुढ़का
महानगर का पारा 5 डिग्री तक लुढ़का
विज्ञापन

ठिठुरन बढ़ने से बाजारों में रौनक हुई कम
आठ बजे के बाद पड़ने वाली धुंध का भी गहरा असर
अमर उजाला ब्यूरो
जालंधर।
न्यूनतम तापमान लगातार गिरने से ठंड का प्रकोप बढ़ने लगा है। एक ओर जहां रात को आठ बजे के बाद पड़ने वाली धुंध का जनजीवन पर यापक असर पड़ने लगा है। वहीं न्यूनतम तापमान लुढ़क कर पांच डिग्री से नीचे पहुंच गया है। इससेे ठिठुरन बढ़ने लगी है। मौसम विभाग के अनुसार आगामी दिनों में तापमान तीन डिग्री से नीचे पहुंच सकता है। पहाड़ों में बर्फवारी होने से शीत लहर तेजी से चल रही है। रात के साथ-साथ दिन में भी सर्द हवाएं चलने से लोगों का जीना मुहाल हो गया है।
वीरवार को दिन में धूप भी निकली, लेकिन सर्द हवाओं से ठिठुरन कम नहीं हो रही है। ठंड से शाम होते ही बाजार बंद वीरान होने लगते हैं। महानगर का अधिकतम तापमान 17 डिग्री और न्यूनतम तापमान 5 डिग्री दर्ज किया गया। आने वाले दिनों में न्यूनतम तापमान घटकर 3 डिग्री तक पहुंचने की संभावना जताई जा रही है। सुबह से ही घनी धुंध और विजिबिलिटी कम होने से जीवन की रफ्तार धीमी रही।
विज्ञापन

घने कोहरे का असर नेशनल हाईवे के वाहन चालकों पर हो रहा है। बुधवार रात 8 बजे से ही कोहरा घिरने लग गया था। रात 10 बजे तक कोहरे से विजिविलिटी काफी कम रही। इससे हाईवे से गुजरने वाले वाहन चालकों में परेशानी रही। रात के 12 बजे घना कोहरा बढ़ने के साथ ही चालकों के लिए आगे बढ़ना मुश्किल हो गया। नेशनल हाईवे पर हाल यह था कि वाहन चालक वाहनों की लंबी कतार लगाकर काफी समय तक वाहनों में ही बैठे रहे। कारोबारी अतुल जैन के मुताबिक दिन में 11 बजे के बाद कुछ समय के लिए ग्राहकों की रौनक दिखती है, लेकिन शाम को छह बजे के बाद सब कुछ सुनसान होने लगता है।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed