{"_id":"5a32ad384f1c1b8b688b86c4","slug":"81513270584-jalandhar-news","type":"story","status":"publish","title_hn":"कराटे में शुभकरमन ने विश्व पटल पर चमकाया स्कूल का नाम","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
कराटे में शुभकरमन ने विश्व पटल पर चमकाया स्कूल का नाम
Updated Thu, 14 Dec 2017 10:26 PM IST
विज्ञापन
कराटे में शुभकरन ने जीता रजत पदक
कपूरथला। कुआलालंपुर मलयेशिया के च्हेरस इंडोर स्टेडियम में आयोजित चौथे केऐल मेयर कप 2017 में सुल्तानपुर लोधी के क्राइस्ट ज्योति स्कूल के छात्र शुभकरमन सिंह बाजवा ने सिल्वर मैडल हासिल कर देश व स्कूल का नाम रोशन किया है। पटक विजेजा 15 वर्षीय शुभकरमन सिंह बाजवा का स्कूल की प्रिंसिपल सिस्टर सैली जोस व स्टाफ ने नोटों का हार पहनाकर सम्मानित किया। साथ ही शुभकरमन का मुंह मीठा करवाकर शुभकामनाएं दीं।
कराटे कोच सेनसाई राकेश रोशन ने बताया कि चैंपियनशिप में 15 देशों की टीमों ने भाग लिया था। भारत से 70 प्रतिभागियों ने भाग लिया था, जिनमें क्राइस्ट ज्योति स्कूल के शुभकरमन ने 63 किलो भार वर्ग में सिल्वर मेडल हासिल किया है। शुभकरमन ने बताया कि स्कूल, कराटे कोच और अभिभावकों की प्रेरणा से वह इस मुकाम तक पहुंच पाया है। इस अवसर पर वाइस प्रिंसिपल सिस्टर जया, सिस्टर एनीस, सुखजिंदर सिंह, रविंद्र कुमार, अभिषेक, सुनील चौहान, गुलशन मिनहास, कुंवरपाल सिंह, सुखविंदर सिंह, कुलदीप शर्मा, अमन शर्मा, हरदीप सिंह, संजीव भल्ला, अक्षीबहल, शिखा सूद, नमिता चोपड़ा, अरविन्दर पाल कौर, परमजीत कौर मौजूद थीं।