फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Punjab ›   Jalandhar News ›   कचरा डिपू में बदल गया राष्ट्रीय राजमार्ग

कचरा डिपू में बदल गया राष्ट्रीय राजमार्ग

Sun, 24 Feb 2019 10:15 PM IST
Panchkula bureau Panchkula bureau
Updated Sun, 24 Feb 2019 10:15 PM IST
विज्ञापन
कचरा डिपू में बदल गया राष्ट्रीय राजमार्ग
कचरेे के ढेर में बदला राष्ट्रीय राजमार्ग
विज्ञापन

अस्थाई डंपिंग एरिया में पशुओं के झुंड बन रहे दुर्घटना का कारण
अबोहर। अबोहर-फाजिल्का राष्ट्रीय राजमार्ग पर पिछले करीब डेढ़ वर्ष से बना अस्थाई डंपिंग एरिया शहर की सुंदरता को ग्रहण लगा रहा है, वहीं कचरे में घूमने वाले बेसहारा पशु आए दिन दुर्घटनाओं का कारण बन रहे हैं। लेकिन जिला और नगर प्रशासन इस ओर कोई ध्यान नहीं दे रहा है। लोगों ने कई बार प्रशासनिक और नगर परिषद अधिकारियों से इस ओर ध्यान देते हुए कचरे के ढेर को हटवाने की मांग की है।

जानकारी के अनुसार फाजिल्का रोड़ पर टीवी टावर के मुख्य गेट के निकट पिछले डेढ़ वर्ष से हाईवे का निर्माण कार्य अधूरा पड़ा है। निर्माणाधीन सड़क पर नगर परिषद के सफाई कर्मचारियों सहित आसपास के मोहल्लों जैसे जम्मू बस्ती, नानक नगरी , गोबिंद नगरी आदि के लोगों ने कचरा फेंकना शुरू कर दिया। जो आज अस्थाई डंपिंग एरिया का रूप धारण कर चुका है। जिस पर सारा दिन बेसहारा पशु मंडराते हुए कचरे को सड़क पर बिखेरते रहते हैं। इस कचरे से उठने वाली बदबू के कारण राहगीरों और वाहन चालकों को परेशानी का सामना करना पड़ता है। वहीं दूसरी ओर यहां झुंड बनाकर रहने वाले पशु आए दिन किसी न किसी वाहन से टकराकर दुर्घटना का कारण बनते हैं। लेकिन इसके बाद भी प्रशासन द्वारा इस ओर कोई ध्यान नहीं दिया जा रहा है। स्वच्छ भारत अभियान के तहत पिछले दिनों नगर परिषद की ओर से चलाए गए अभियान के दौरान भी यहां कोई सफाई नहीं की गई। आश्चर्यजनक बात यह है कि इस सड़क से हर रोज प्रशासनिक और पुलिस अधिकारियों का आना-जाना लगा रहता है। शहर के लोगों ने प्रशासनिक और नगर परिषद अधिकारियों से इस ओर ध्यान देते हुए इसे तुरंत हटवाने की मांग की है। इस बारे में एसडीएम पूनम सिंह ने बताया कि वे शीघ्र ही नगर परिषद को आदेश जारी करके यह कचरा उठवाएंगी और अधूरी पड़ी सड़क का निर्माण भी पूरा करवाया जाएगा।
विज्ञापन

इस समाचार की फोटो एबीआर 2 भेजी जा रही है।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed