{"_id":"5c605818bdec2217fc33e76c","slug":"71549817880-jalandhar-news","type":"story","status":"publish","title_hn":"चार दिवसीय बैडमिंटन टूर्नामेंट संपन्न","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
चार दिवसीय बैडमिंटन टूर्नामेंट संपन्न
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
फाजिल्का के मनी बने टूर्नामेंट विजेता
बैडमिंटन टूर्नामेंट के 15 वर्ष आयु वर्ग राजस्थान के अनहद सिंह ने बाजी मारी
अमर उजाला ब्यूरो
अबोहर। बैडमिटंन एसोसिएशन की नेहरू स्टेडियम के बैडमिंटन हाल में 7 फरवरी से आयोजित चार दिवसीय टूर्नामेंट का रविवार को समापन हो गया। पंजाब, हरियाणा, हिमाचल प्रदेश, राजस्थान व दिल्ली आदि राज्यों से करीब 200 खिलाड़ियों ने अपने जौहर दिखाए। टूर्नामेंट के 15 आयु वर्ग सिंगल में राजस्थान के अनहद सिंह तथा ओपन में फाजिल्का के मनी विजयी रहे। विजेताओं को एसोसिएशन ने ट्रॉफी व नकद पुरस्कार देकर सम्मानित किया गया।
एसोसिएशन के प्रधान सुनील पेड़ीवाल ने बताया कि 15 आयु वर्ग में अबोहर के रोहित उपविजेता रहे। डबल मुकाबले में राजस्थान के मोहित एवं अनहद विजेता तथा अंश व आलमजोत उप विजेता रहे। इसी प्रकार 19 आयु वर्ग सिंगल में दिल्ली के टिंकू बांसल प्रथम व सचिन द्वितीय रहे। डबल में राजस्थान के करण और अनहद विजयी व अबोहर के अमन व व साहिल उपविजेता रहे। ओपन सिंगल में फाजिल्का के मनी विजेता और अबोहर के राहुल राव उप विजेता बने। डबल में दिल्ली के टिंकू व सचिन विजेता और करण व आनंद उप विजेता रहे।
40 आयु वर्ग सिंगल में अंबाला के राजेश कुमार विजेता व फाजिल्का के सुरेंद्र उप विजेता रहे। वहीं 45 प्लस डबल मुकाबले में अबोहर के भरत सनेजा व अरुण मक्कड़ विजेता रहे। पेड़ीवाल ने बताया कि सभी विजेता व उपविजेता टीमों को टॉफी व नकद राशि देकर सम्मानित किया गया। एसोसिएशन के सचिव शिवम डेमला ने टूर्नामेंट को सफल बनाने में सहयोग देने वाले सदस्यों का धन्यवाद किया। इस मौके पर राजीव ग्रोवर, बलजिंद्र फुटेला, अजय अग्रवाल, अरुण मुंजाल, जतिन, सार्थक, केश्व, अशोक शर्मा, लविश, अमन, रोहित, दिगविजय, धीरज गिल्होत्रा मौजूद रहे।