{"_id":"5f7f3d2f8ebc3ea3736f3141","slug":"7-year-old-child-attacked-by-bees-dies-pathankot-news-pkl390334134","type":"story","status":"publish","title_hn":"सात वर्षीय बच्चे पर मधुमक्खियों ने किया हमला, मौत","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
पठानकोट के गांव भगवानसर में मधु मक्खियों के झुंड के हमले से 7 वर्षीय बच्चे की मौत हो गई। मृतक की पहचान भगवानसर निवासी चेतन थापर के तौर पर हुई है। वहीं, मधुमक्खियों के हमले में माता-पिता समेत 4 लोग घायल हुए हैं। जानकारी के मुताबिक चेतन के पिता बलविंद्र सिंह और माता मोनिका देवी खेतों में काम कर रहे थे। चेतन थापर पड़ोस की लड़की 13 वर्षीय गोलू के साथ खेतों में माता पिता को चाय देने जा रहे थे। इसी दौरान खेतों के साथ सटे नाले को पार करने लगे तो वहां मधुमक्खियों के झुंड ने उन पर हमला कर दिया। रोते-चिल्लाते दोनों खेतों की तरफ भागे। खेतों में बलविंद्र और मोनिका पर भी मधुमक्खियों ने हमला कर दिया। इस दौरान चेतन का भाई विशु भी मधुमक्खियों की चपेट में आ गया। चीख-पुकार सुनकर गांव के लोगों ने किसी तरह उन्हें मधुमक्खियों से बचाया और घर ले गए। हमले में लड़की गोलू को कुछ एक मधुमक्खियों ने ही काटा था। जबकि पूरे झुंड ने चेतन को ही निशाना बनाया, इस कारण घर पहुंचते ही चेतन की तबीयत बिगड़ गई। मधुमक्खियों के हमले में घायल सभी को स्थानीय डॉक्टर को दिखाया तो उसने निजी अस्पताल के लिए रेफर कर दिया। जहां पहुंचने पर डॉक्टरों ने चेतन को मृत बता दिया। वहीं, परिवार के बाकी सदस्यों को सिविल अस्पताल रेफर किया गया है। चेतन की मौत से पूरे गांव में शोक की लहर है। स्थानीय लोगों ने प्रशासन से परिवार के लिए मुआवजे की मांग की है।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे| Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें
Next Article
Disclaimer
हम डाटा संग्रह टूल्स, जैसे की कुकीज के माध्यम से आपकी जानकारी एकत्र करते हैं ताकि आपको बेहतर और व्यक्तिगत अनुभव प्रदान कर सकें और लक्षित विज्ञापन पेश कर सकें। अगर आप साइन-अप करते हैं, तो हम आपका ईमेल पता, फोन नंबर और अन्य विवरण पूरी तरह सुरक्षित तरीके से स्टोर करते हैं। आप कुकीज नीति पृष्ठ से अपनी कुकीज हटा सकते है और रजिस्टर्ड यूजर अपने प्रोफाइल पेज से अपना व्यक्तिगत डाटा हटा या एक्सपोर्ट कर सकते हैं। हमारी Cookies Policy, Privacy Policy और Terms & Conditions के बारे में पढ़ें और अपनी सहमति देने के लिए Agree पर क्लिक करें।