फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Punjab ›   Jalandhar News ›   रेलवे मंगलवार मजिस्ट्रेट कमेटी के समक्ष पेश होकर बेगुनाह की देगा सफाई

रेलवे मंगलवार मजिस्ट्रेट कमेटी के समक्ष पेश होकर बेगुनाह की देगा सफाई

Sun, 28 Oct 2018 10:24 PM IST
Updated Sun, 28 Oct 2018 10:24 PM IST
विज्ञापन
रेलवे मंगलवार मजिस्ट्रेट कमेटी के समक्ष पेश होकर बेगुनाह की देगा सफाई
मजिस्ट्रेट कमेटी के सामने रेलवे की पेशी कल
विज्ञापन

रेलवे ने कमेटी को जानकारी देने के लिए नियुक्त किया सीनियर डीएसओ
अमर उजाला ब्यूरो
फिरोजपुर। अमृतसर रेल हादसे की तफ्तीश कर रही मजिस्ट्रेट जांच कमेटी के सामने रेलवे मंगलवार को पेश होगा। कमेटी द्वारा मांगे गए सभी दस्तावेज रेल अधिकारी (सीनियर डिवीजनल सेफ्टी अधिकारी) दयानंद लेकर जाएंगे। रेल मंडल कार्यालय फिरोजपुर ने कमेटी को सहयोग देने के लिए उन्हें नियुक्त किया है।
सूत्रों के मुताबिक मजिस्ट्रेट जांच कमेटी पूछताछ के लिए अमृतसर रेल हादसे को अंजाम देने वाली डीएमयू ट्रेन के चालक अरविंद कुमार और गार्ड के अलावा रेलवे क्रॉसिंग फाटक के गेटमैन को बुला सकती है। तीनों ही छुट्टी लेकर सुरक्षित जगह पर गए हुए हैं। यह भी चर्चा है कि ट्रेन चालक और गार्ड का कहीं और तबादला किए जाने की तैयारी भी चल रही है।
विज्ञापन

जानकारों के मुताबिक रेल अधिकारी अपने साथ रेल हादसे के वक्त ट्रेन के आने का समय, गेट बंद करने का समय और सिग्नल किए जाने के समय से संबंधित दस्तावेज लेकर कमेटी के सामने पेश होंगे। उल्लेखनीय है कि दशहरा पर्व पर डीएमयू ट्रेन से कट कर लगभग 59 लोग मर गए थे और कई जख्मी हो गए थे। सभी लोग ट्रैक पर खड़े होकर दशहरा समारोह देख रहे थे।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed