{"_id":"5babb52e867a557fee026ceb","slug":"61537979694-jalandhar-news","type":"story","status":"publish","title_hn":"हेडफोन के कारण ट्रेन की चपेट में आने से छात्र की मौत","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
हेडफोन के कारण ट्रेन की चपेट में आने से छात्र की मौत
Updated Wed, 26 Sep 2018 10:04 PM IST
विज्ञापन
हेडफोन के कारण ट्रेन की चपेट में आने से छात्र की मौत
फरीदकोट। गोलेवाला स्टेशन के पास ट्रेन की चपेट में आने एक छात्र की मौत हो गई। मृतक की पहचान गोलेवाला की कोठे मलूका पत्ती निवासी हरप्रीत सिंह (16) पुत्र कर्म सिंह के रूप में हुई। जीआरपी ने पोस्टमार्टम कराने के बाद शव परिजनों के हवाले कर दिया। रेलवे पुलिस के अनुसार परिजनों ने बताया मंगलवार की रात हरप्रीत सिंह अपने खेतों में धान की फसल को लग रहे पानी को चेक करने गया था। उसने हेडफोन लगा रखा था। इसी दौरान खेतों से सटी रेलवे लाइनों के पास गुजरते समय हेडफोन लगे होने के कारण उसे जम्मू एक्सप्रेस ाने का कोई आभास नहीं हो पाया और उसकी ट्रेन की चपेट में आने से मौत हो गई। हरप्रीत सिंह फरीदकोट के विश्वकर्मा स्कूल में 10वीं कक्षा का विद्यार्थी था।