{"_id":"5b4786ca4f1c1bbf248b6256","slug":"61531414218-jalandhar-news","type":"story","status":"publish","title_hn":"सेहत विभाग की टीम ने छापामारी कर, जब्त की प्रतिबंधित दवाएं","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
सेहत विभाग की टीम ने छापामारी कर, जब्त की प्रतिबंधित दवाएं
Updated Thu, 12 Jul 2018 10:20 PM IST
विज्ञापन
सेहत विभाग की टीम ने जब्त की प्रतिबंधित दवाएं
अमर उजाला ब्यूरो
जालंधर। बस्ती मिट्ठू के तहत आते इलाके हरकिशन नगर में स्वास्थ्य विभाग की टीम ने एक मेडिकल शॉप व शॉप मालिक के घर पर छापामारी कर प्रतिबंधित दवाएं जब्त की हैं। थाना बस्ती बावा खेल की पुलिस व ड्रग इंस्पेक्टर अनुपमा कालिया ने शर्मा मेडिकल हॉल पर दबिश दी। ड्रग इंस्पेक्टर अनुपमा कालिया ने कहा कि उन्हें सूचना मिली थी कि बस्ती मिट्ठू के हरकिशन नगर में प्रतिबंधित दवाइयां बेची जा रही हैं। इसी सूचना के आधार पर सेहत विभाग की टीम ने पुलिस के साथ मिलकर उक्त दुकान पर छापामारी की। छापामारी के दौरान यह सामने आया कि शॉप मालिक के घर पर भी प्रतिबंधित दवाएं पड़ी हुई हैं। टीम ने तुरंत ही शर्मा मेडिकल हॉल के मालिक बृजभूषण के घर पर छापामारी की और वहां से भी प्रतिबंधित दवाएं जब्त की गई। वहां पहुंचने पर टीम को पता चला कि बृजभूषण का भाई सतीश कुमार जो की एमआर है, उसके घर पर भी प्रतिबंधित दवाएं पड़ी हैं। टीम ने सतीश कुमार के घर जाकर प्रतिबंधित दवाओं को भी जब्त किया। दबिश के दौरान ड्रग इंस्पेक्टर अनुपमा कालिया के साथ दिनेश कुमार भी शामिल थे।