{"_id":"5b1ea1b24f1c1ba46e8b77b3","slug":"61528734130-jalandhar-news","type":"story","status":"publish","title_hn":"भाजपा नेताओं के बोर्ड पर वाल्मीकि समाज के लोगों ने कालिख पोती","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
भाजपा नेताओं के बोर्ड पर वाल्मीकि समाज के लोगों ने कालिख पोती
Updated Mon, 11 Jun 2018 09:52 PM IST
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
भाजपा नेताओं के बोर्ड पर कालिख पोती
जालंधर। भाजपा के प्रदेश प्रधान सांसद श्वेत मलिक के जालंधर आगमन से पहले ही विवाद खड़ा हो गया। मलिक के स्वागत में भाजपा नेताओं ने पूरे शहर को होर्डिंग से भर दिया। कुछ बोर्ड महर्षि वाल्मीकि चौक पर लगाए गए। वहां पर पहले से भगवान वाल्मीकि महाराज के चित्र वाला बोर्ड लगा था। भाजपा के नेताओं के बोर्ड को महर्षि वाल्मीकि के बोर्ड के ऊपर लगा देखकर समुदाय के लोगों में रोष पैदा हो गया।
समुदाय के लोगों ने बोर्ड पर लगे नेताओं के फोटो पर कालिख पोतनी शुरू कर दी। इस दौरान भारी संख्या में लोग जमा हो गए और भाजपा के खिलाफ नारेबाजी भी। वाल्मीकि समाज के लोगों ने शिकायत डिवीजन नंबर चार में दी है, जिसमें कहा है कि भाजपा के बोर्ड को भगवान वाल्मीकि महाराज के बोर्ड के ऊपर लगाया गया है, जिसमें नेताओं के जूते उनके धार्मिक बोर्ड पर आ रहे हैं। एसएचओ प्रेम कुमार का कहना है कि पुलिस को शिकायत मिल गई है और इसकी जांच की जा रही है।